महाराजगंज पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कई कार्यक्रम में करेंगी शिरकत, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

0
739
UP Election 2022

Anandi Ben Patel in Maharajganj: उत्तर प्रदेश की महाराजगंज में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandi Ben Patel) का आज यानी 1 नवंबर को जनपद दौरे पर है। वह 1 नवंबर को हेलीकॉप्टर से जिले में आएंगी। 5 घंटा 35 मिनट तक जिले में रहेंगी। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी साथ ही प्रदर्शनी भी देखेंगी। जिला प्रशासन ने राज्यपाल के मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया है।

जानें पूरा कर्यक्रम

इसके मुताबिक 1 नवंबर को सुबह 10:20 पर वह हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन महाराजगंज के हेलीपैड पर उतरेंगी। 5 मिनट बाद वह जिला कारागार पहुंचेंगी। वहां कंप्यूटर कक्ष का शुभारंभ कर संवाद करेंगी। जिला अस्पताल में सैनिटरी वेटिंग मशीन एवं इंसुलेटर का भी शुभारंभ करेंगी। बच्चों के मध्य पुस्तकों एवं बाइक का वितरण करेंगी। बुजुर्ग कैदियों को कंबल का वितरण करेंगी। जिला कारागार के कार्यक्रम के बाद राज्यपाल 11:05 पर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी।

समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। ओडीओपी में शामिल फर्नीचर उत्पाद का प्रदर्शनी देखेंगी। किसान उत्पादक संगठनों के प्रदर्शनी का भी निरीक्षण करेंगी। गोद लिए गए क्षय रोगियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से संवाद करेंगी। आयुष्मान भारत योजना एवं पीएम आयुष्मान भारत के लाभार्थियों का वितरण करेंगी। समूह की महिलाओं के साथ संवाद कायम कर चेक वितरण करेंगी।
जिला अस्पताल का पौने एक बजे निरीक्षण करेंगी राज्यपाल

एसएनसीयू वार्ड के महिलाओं से करेंगी संवाद

जिला मुख्यालय के कार्यक्रम के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोपहर में 12:35 पर जिला अस्पताल पहुंचेंगी। इस दौरान व अस्पताल का निरीक्षण करेंगी। एसएनसीयू वार्ड की महिलाओं से संवाद करेंगी। रोगी के मध्य फल का वितरण करेंगी। जेई व एइएस वार्ड का भ्रमण करेंगी। अन्नप्राशन व गोद भराई कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 2.55 पर होंगी रवाना

जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद राज्यपाल 01:10 पर सिंचाई गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। दोपहर 02.05 बजे आयोजित अन्नप्राशन व गोद भराई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उपकुलपति सिद्धार्थ नगर विश्वविद्यालय, नगर पालिका अध्यक्ष के अलावा सभी विधायक मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के बाद 02.45 बजे राज्यपाल पुलिस लाइन पहुंचेंगी। वहां से 2.55 बजे उनका हेलीकॉप्टर रवाना होगा।

Also Read: हरदोई पहुंच कर Akhilesh ने BJP और Congress पर किये तीखे वार, बोले- सीबीआई-ईडी को पीछे लगाने की आदत कांग्रेस की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here