दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लड़ रहे थे दंपति, 10 महीने की बच्ची गोद से गिरी या मामला कुछ और…

0
671
Ghaziabad News
10 महीने की बच्ची माँ की गोद से छूट कर नाले में गिर Ghaziabad News गई। नगर निगम और पुलिस बच्ची को खोज रहे हैं।

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर से मां बाप की गोद से एक बच्ची नीचे नाले में गिर गई। बच्ची को रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए अब तक खोजा (Ghaziabad News) जा रहा है। लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा। बताया जा रहा है कि मां-बाप आपस में झगड़ रहे थे। तभी 10 महीने की बच्ची माँ की गोद से छूट कर नाले में गिर गई। नगर निगम और पुलिस बच्ची को खोज रहे हैं। तो वही हादसे में एनएचएआई की खामी सामने आई है।

कब से चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन

बीती रात 10:30 बजे से बच्ची का पता लगाने का काम किया जा रहा है। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे यूपी गेट के फ्लाईओवर (Ghaziabad News) के नीचे से नहर और गंदा नाला बहता है। दोनों पति पत्नी इस फ्लाईओवर से गुजर रहे थे। फ्लाईओवर के नीचे गंदा नाला और नहर बहती है। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और माँ की गोद से बच्ची फ्लाईओवर से नीचे गिर गई और नीचे गहरे पानी में दलदल में समा गई। बच्ची को खोजने के लिये रात से ही ऑपरेशन चला रहा हैं। लेकिन 10 महीने की ज्योति अभी तक नहीं मिली है।

कहां का है पूरा हादसा ?

जिस जगह पर ये हादसा हुआ वो दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे है जो इंदिरापुरम का फ्लाईओवर है। जिसके नीचे से गंदा नाला और नहर बहती है। उसी के ऊपर पति-पत्नी जा रहे थे। आपस में झगड़ा हुआ और बच्ची हाथ से छूट कर गहरे नाले में गिर गई। स्थानीय पार्षद का आरोप है कि एनएचआई की लापरवाही से बच्ची की जान खतरे में गई है। वही सड़क परिवहन मंत्री को भी स्थानीय पार्षद मनोज गोयल पत्र लिखेंगे और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे।

घर से बाहर निकल कर फ्लाईओवर में मां बाप का झगड़ा हुआ और फ्लाईओवर से बच्ची नाले में गिर गई। अभी तक बच्ची का शव नहीं मिला है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। एनडीआरएफ को भी मौके पर बुलाया जा रहा है। आसपास के लोगों का तर्क है कि जिस तरह से मां-बाप मौके पर नहीं हैं। सवाल ये उठता है कि क्या वाकई ये एक हादसा था या फिर अब तक पूरी जानकारी नहीं मिली है। 

Also Read: Narendra Giri Death Case: किसके आने का था नरेंद्र गिरी को इंतज़ार ? क्या मौत बनकर आया मुलाकाती ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here