गलवान घाटी पर झड़प के एक साल पूरे, अब क्या है सीमा पर हाल ?

गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प को आज एक साल पूरे हो गए है। इस झड़प में भारत के कई जवान शहीद हो गए थे।

0
959
Galwan Valley Clash
गलवान घाटी पर झड़प के एक साल पूरे, अब क्या है सीमा पर हाल ?

New Delhi: गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प (Galwan Valley Clash) को आज एक साल पूरे हो गए है। इस झड़प में भारत के कई जवान शहीद हो गए थे। आज एक साल बाद झड़प में शहीद हुए 20 सैनिकों को आर्मी चीफ एम.एम. नरवाणे ने श्रद्धांजलि दी। वहीं कई अन्य वरिष्ठ अफसरों ने जांबाज सैनिकों की शहादत को याद किया।

Also Read: चीन ने कबूला गलवान घाटी का सच, भारत के सैनिकों को बंदी बनाया था

इस झड़प के बाद से दोनो देशों (Galwan Valley Clash) के बीच विवाद बड़ गया। जिसके बाद भारत ने चीन के कई लोकप्रिय ऐप्स पर पाबंदी लगा दी थी। साथ ही देश में चीन में बने सामान के बहिष्कार की मांग ने भी जोर पकड़ लिया था। बता दें कि दोनों देशों के बीच कोर कमांडर लेवल पर 11 दौर की सैन्य वार्ता हुए लेकिन इसके बावजूद भी अबतक कोई सफलता नहीं मिली है।

Also Read: चीन का बड़ा कबूलनामा, बताया गलवान घाटी में मारे गए थे कितने सैनिक?

इस साल फरवरी में पैंगोंग में एक बार फिर चीनी सेना ने जैसे ही खुदाई करना शुरू किया था तब भारतीय सेना ने मौके पर उसे रोकते हुए खुद को चीन का सामना करने के लिए तैयार कर लिया था। मालूम हो कि इस साल फरवरी में ही चीन ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया था कि गलवान घाटी में हुए हिंसक झड़प में चीनी सैनिक भी मारे गए थे। हालांकि रिपोर्ट की माने तो चीनी सैनिकों ने इसकी संख्या कम बताई।

Read more articles on National News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here