‘दिल्ली मार्च’ पर निकले किसान, सभी सीमाएं सील

केंद्र सरकार के कृषि कानून का विरोध करते हुए पंजाब और हरियाणा के किसान आज से दिल्ली में महाधरना देने जा रहे हैं।

0
1263
Farmers Protest
'दिल्ली मार्च' पर निकले किसान, सभी सीमाएं सील

New Delhi: केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पास किए गए कृषि कानून (Farmers Bill 2020) के विरोध में आज यानी 26 नवबंर को पंजाब और हरियाणा के किसान धरना कर रहे है। सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रेक्टर और ट्रकों में भरकर दिल्ली की ओर (Farmers Protest) आ रहे है। ये प्रदर्शन पंजाब में बहुत समय से जारी था देखा जाए तो पंजाब तक ही सीमित था लेकिन अब दिल्ली पर पहुंच गया है।

बैंकों में लगा ताला, जाने से पहले जान लें ये अहम बात…!

किसान प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। साथ ही हरियाणा ने भी पंजाब से जुड़ी सिमा सील कर दि है। दिल्ली में किसानों को धरना करने से रोकने के लिए पुलिस ने पुरा इंतजाम कर लिए है। लेकिन किसानों का हल्ला-बोल लगातार जारी है। ताजा मिला जानकारी के मुताबिक अंबाला में किसानों पर पानी की बौछार की गई है।

फिलहाल अभी किसानों का काफिला आगे बढ़ गया है। हालांकि बड़ी संख्या में और भी किसान दिल्ली कूच करने को तैयार हैं। हरियाणा सरकार ने कहा है कि पंजाब से लगने वाली सीमा 2 दिनों के लिए सील रहेगी। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने किसानों को राजधानी में धरना प्रदर्शन करने की इजाजत देने से साफ मना कर दिया था। उनका कहना था कि कोरोना महामारी के समय अगर किसान दिल्ली में सैकड़ों की संख्या में जमा होते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कृषि बिल पर किसानों का रोष जारी, प्रदर्शन में योगेंद्र यादव शामिल

किसानों को जमा होने से रोकने के लिए बीजेपी शासित हरियाणा में कई जगहों पर धारा-144 लगा दी गई है। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा है कि 26 और 27 नवंबर के लिए पंजाब के लिए बस सेवा भी बंद कर (Farmers Protest) दी गई है।किसानों के धरने को देखते हुए दिल्ली मेट्रो को भी बंद करने का फैसला किया गया है।

प्रदर्शन के कारण दोपहर 2 बजे तक दिल्ली से नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गुरुग्राम तक मेट्रो सेवाएं बंद (Farmers Protest in Delhi) कि गई है। डीएमआरसी के अनुसार ब्लू लाइन पर आज सुबह से दोपहर 2 बजे तक आनंद विहार से वैशाली और न्यू अशोक नगर से नोएडा सिटी सेंटर तक मेट्रो की सेवाएं बंद रहने वाली है। वहीं येलो लाइन पर सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन से लेकर गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन तक भी मेट्रो सेवाएं बंद ही रहेगी।

देश से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें National News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here