Fadnavis Meets Raj Thackeray: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे से मुलाक़ात की है। ये बैठक राज ठाकरे (Raj Thackeray) के आवास पर करीब एक घंटे तक चली। इस मुलाकात के बाद से ही अटकलों का बाजार गर्म है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने एकनाथ शिंदे सरकार में MNS को एक मंत्रिपद का ऑफर दिया है।
चर्चा थी कि राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। लेकिन राज ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद इन कयासों को खारिज करते हुए इन्हें फेक न्यूज बताया। महाराष्ट्र में हाल ही में सत्ता परिवर्तन हुआ है। एकनाथ शिंदे सरकार के गठन के कुछ दिन बाद भी अभी तक मंत्रिपरिषद का विस्तार नहीं हुआ है। फिलहाल सिर्फ एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है और देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम के पद की शपथ ली है। इसके अलावा महाराष्ट्र में BMC चुनाव भी होने वाले हैं।
फडणवीस ने साझा की तस्वीरें
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने राज ठाकरे (Raj Thackeray) के साथ इस मुलाकात की तस्वीरें ट्वीट की और लिखा उन्होंने राज ठाकरे से मुलाक़ात की और उनका हाल-चाल जाना। आपको बता दें कि पिछले ही महीने राज ठाकरे की हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई है।
मनसे नेते राज ठाकरे जी यांची आज मुंबई येथे त्यांच्या निवासस्थानी सदिच्छा भेट घेऊन प्रकृतीची विचारपूस केली आणि त्यांना लवकर बरे होण्यासाठी शुभेच्छा दिल्या.@RajThackeray #Maharashtra #Mumbai pic.twitter.com/RYkM8suSJm
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) July 15, 2022
राज ठाकरे ने की फडणवीस की सराहना
हाल ही में MNS प्रमुख राज ठाकरे (Fadnavis Meets Raj Thackeray) ने एक बयान जारी किया था। इस बयान में उन्होंने देवेंद्र फडणवीस की सराहना की थी। उन्होंने अपने बयान में कहा, “देवेंद्र फडणवीस पार्टी के प्रति निष्ठा और प्रतिबद्धता को लेकर उदाहरण पेश किया है।”
श्री. देवेंद्र फडणवीस यांचे अभिनंदन! pic.twitter.com/2TokAB3E1F
— Raj Thackeray (@RajThackeray) July 1, 2022
पार्टी में शामिल नहीं होने वाले थे फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस शिंदे सरकार का हिस्सा नहीं बनने वाले थे। उन्होंने खुद शिंदे सरकार में शामिल नहीं होने की घोषणा की थी। लेकिन पार्टी आलाकमान के आदेशों के बाद वो शिंदे सरकार का हिस्सा बने और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकारमें उपमुख्यमंत्री बने।
आपको बता दें मुंबई में जल्द ही BMC के चुनाव होने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में आगामी निकाय चुनाव खासकर BMC चुनाव पर चर्चा हुई। महाराष्ट्र में बीजेपी BMC चुनाव में काबिज़ होने के लिए जोरदार तैयारियां कर रही है। इस बार बीजेपी की नजर BMC की सत्ता पर है, जहां पिछले 30 साल से शिवसेना का शासन है।