UP Election 2022 Date: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शंखनाद, उत्तर प्रदेश में 7 फेज में होगा चुनाव

0
625
UP Election 2022
Election 2022: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का शंखनाद, उत्तर प्रदेश में 7 फेज में होगा चुनाव

Election 2022: चुनाव आयोग से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें की आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 (Assembly Elections 2022) की तारीखों का ऐलान हुआ है। आज दिन शनिवार को 3.30 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस (Press Conference) के दौरान ये फैसला सुनाया है. जिसमें वो बैठक के दौरान 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों (Election date 2022) का ऐलान कर दिया है।

इन राज्यों में होगा चुनाव तारीखों का ऐलान

बता दें की उत्तर प्रदेश, पंजाब,गोवा,मणिपुर और उत्तराखंड में चुनाव आयोग ने आज चुनावी तारीखों का ऐलान किया है। अब जानना ये होगा की आखिर कोरोना के चलते किन तारीखों पर होंगे विधानसभा चुनाव। कितने कक्षों में EVM रखी जाएगी ये देखना बाकी है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा शाम 3.30 बजे प्रेसवार्ता आयोजित कर पांचो राज्यों का चुनावी कार्यक्रम शुरू किया है।

  • चुनाव आयोग (Election Commission) ने कहां की ‘690 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। यूपी में 403 विधानसभा सीटों पर होंगे चुनाव जिसमें बीजेपी के पास 327, कांग्रेस की 7, सपा के पास 47 ,बसपा 19, अन्य 05 साथ ही उत्तराखंड के पास कुल सीटें 70 होंगी जिसमें से बीजेपी के पास 70 कांग्रेस की 56 और अन्य 11 सीटें होंगी।
  • कोरोना में चुनाव चुनौती पूर्ण होने वाले है क्योंकि सवाल ये उठता है की आखिर कैसे कोरोना काल में होगा चुनाव। महिला मतदाताओं की संख्या बड़ी। चुनाव आयोग ने कहा की -‘कोरोना काल में चुनाव करना हमारी ज़िम्मेदारी’। कोरोना काल में सुरक्षित तरीके से चुनाव होंगे। चुनावों के लिए सभी राज्यों में चर्चा की गई है।
  • 18 करोड़ 34 लाख मतदाता वोट डालेंगे। 2 लाख 15 हजार से ज़ादा पोलिंग बूथ बनाये गए
  • सभी पोलिंग बूथ पर व्यवस्था की गयी है। महिला भागीदरी बढ़ी। 1 बूथ पर 1 हजार से कम वोटर। कोरोना संक्रमित भी वोट डाल सकेंगे।
  • पोलिंग बूथ 16 फीसदी बढ़ाये गए। सभी पोलिंग बूथ पर EVM और VVPAT मौजूद रहेंगे। 620 पोलिंग बूथ पर केवल महिला कर्मचारी रहेंगी
  • 5 राज्यों में अचार संहिता लागू। यूपी में तत्काल प्रभाव से अचार संहिता लागू। सभी राजनीतिक दलों के लिए सुविधा ऐप बनाया गए है
  • यूपी में 29 प्रतिशत मतदाता बढ़े। चुनाव में 40 लाख की खर्च सीमा लागू। बुजुर्गों, दिव्यांगों और कोविड प्रभावितों के लिए पोस्टल बैलट।
  • KNOW YOUR CANDIDATE ऐप भी मौजूद होगी। चुनाव में धांदली को रोकने के लिए ऐप बनाया गया है।
  • चुनाव आयोग के सुशील चंद्र ने बताया की ‘कोई रोड शो नहीं होगा । साइकिल यात्रा पद यात्रा पर रोक। साथ ही 15 जनवरी तक रैली पर रोक लगायी गई है। डोर तो डोर कैंपेन करने की 5 लोगों को इजाज़त होगी।

उत्तर प्रदेश में 7 फेज में चुनाव होगा➡पहले फेज का चुनाव 10 फरवरी➡दूसरे फेज का चुनाव 14 फरवरी

➡तीसरे फेज का चुनाव 20 फरवरी

➡चौथे फेज का चुनाव 23 फरवरी

➡पांचवे फेज का चुनाव 27 फरवरी

➡छठे फेज का चुनाव 3 मार्च

➡सातवे फेज का चुनाव 7 मार्च को होगा

10 मार्च को काउंटिंग की जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here