ड्राइवर को चलती बस में हार्ट अटैक, तालाब में गिरी बस, दो की मौत, 14 घायल

पानीपत के तालाब में प्राइवेट बस गिरने से दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए।

0
1393
पानीपत के तालाब में गिरी प्राइवेट बस
पानीपत के तालाब में गिरी प्राइवेट बस

पानीपत ।। नूरवाला बरसत रोड कृपाल आश्रम के पास ओवरलोड प्राइवेट बस तालाब में जा गिरी। बस करीब सुबह साढ़े नौ बजे बरसत गांव से पानीपत आ रही थी। बस ओवरलोड थी और उसमें करीब सौ यात्री सवार थे। कुछ यात्री बस की छत पर भी बैठे थे। बस को करनाल के कलहेड़ी गांव का 33 वर्षीय मुकेश चला रहा था। इस दौरान भैंसवाल मोड़ के पास चालक को हार्ट अटैक आ गया। इससे बस असंतुलित होकर तालाब में जा गिरी।

येे भी पढ़ेें: आतंकवाद से निपटने के लिए भारत-चीन ने मिलाया हाथ, कश्मीर मुद्दे पर नहीं हुई बात

वही बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। चालक और एक अन्य व्यक्ति  की मौके पर मौत हो गई। दो क्रेन से बस को बाहर निकाला गया। सिविल अस्पताल में 14 घायलों को भर्ती कराया गया। डीसी सुमेधा कटारिया घायलों को हाल जानने सिविल अस्पताल पहुंची। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच कराएंगी। वहीं पानीपत ग्रामीण सीट से प्रत्याशी महीपाल ढांडा भी घायलों को देखने सिविल अस्पताल पहुंचे।

येे भी पढ़ेें: अब बहाल होंगी जम्‍मू-कश्‍मीर में पोस्‍टपेड मोबाइल सेवाएं, पर इंटरनेट पर रोक जारी  

चालक की सीट के पास ही एक महिला यात्री भी बैठी हुई थी। उसने देखा कि चालक को अटैक आ गया और बस अनियंत्रित हो गई। महिला ने स्‍टेयरिंग संभालने की कोशिश की, लेकिन बस अनियंत्रित होती चली गई। बस परिचालक की तरफ से पलट गई। बस को तालाब  में पलटता देख लोग कूद पड़े। लोगों ने बस के शीशे तोड़ दिए। यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। लोगों ने बस को सीधा करने की कोशिश की, लेकिन नहीं हो सकी।

हादसे की सूचना मिलते ही एक के बाद एक एंबुलेंस पहुंच गईं। करीब 12 एंबुलेंस से यात्रियों को अस्‍पताल ले जाया गया। 14 घायलों को सिविल अस्‍पताल ले जाया गया। इसके अलावा कई लोग दूसरे वाहन का सहारा लेकर चले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here