BCCI की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह नहीं मिलने पर क्या सन्यास लेंगे धोनी?

0
1096
फाइल फोटो।

नोएडा। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी सूची में महेंद्र सिंह धोनी को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में किसी भी कैटिगरी में जगह नहीं मिली है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैन्स के बीच धोनी के सन्यास को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. बता दें कि धोनी बीते 6 महीने से अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं।

बता दें कि गुरूवार को बीसीसीआई ने अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 के लिए भारतीय खिलाड़ियों की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में ग्रेड A+ कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह को रखा गया है। वहीं, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, अंजिक्य रहाणे, केएल राहुल, शिखर धवन, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ग्रेड A में रखा गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ग्रेड B में मयंक अग्रवाल, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या, ऋद्धिमान साहा और उमेश यादव को रखा है। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, केदार जाधव, हनुमा विहारी और वॉशिंगटन सुंदर को ग्रेड C में रखा गया है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इनमें से किसी भी कैटिगरी में जगह नहीं मिली है।

माना जा रहा है कि बीसीसीआई ने इस लिस्ट में धोनी को स्थान न देकर उनके अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने की संभावनाओं को लेकर इशारा दे दिया है। ऐसे में देखना होगा कि खुद महेंद्र सिंह धोनी अपने सन्यास को लेकर क्या फैसला लेते हैं। धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही सन्यास ले चुके हैं। गौरतलब है कि टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तानों में एक महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप सैमिफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here