MCD Election Result 2022 Live: दिल्ली के लोगों को नफरत की राजनीति पसंद नहीं है: सीएम भगवंत मान

0
193
Chief Minister Bhagwant Mann

MCD Election Result 2022 Live: दिल्ली में नजर निकाय चुनाव के लिए मतगणना चल रही है। आज ही तय हो जाएगा कि दिल्ली के शहर की सरकार में इस बार किस राजनीतिक पार्टी को सत्ता मिलता है। शुरुआती रुझानों (Trends) के मुताबिक आप (AAP) को बहुमत मिली है। हालांकि बीजेपी (BJP) भी इस समय कड़ी टक्कर दे रही है। जानकारी के चलते इस बार के चुनाव त्रिकोणीय (Triangular) होने की आशंका जतायी जा रही थी। साथ ही तीनों निकायों के परिसीमन के बाद पहली बार दिल्ली में 250 वार्ड के लिए चुनाव 4 दिसंबर को हुए है।

आपको बता दे की दिल्ली (Delhi) नगर निगम चुनाव के लिए अभी तक 193 सीटों के नतीजे सामने आ गए है। ऐसे में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 104 सीटें जीतीं है, वहीं भारतीय जनता पार्टी के खाते में अभी तक 83 सीटें आयी है। साथ ही कांग्रेस 5 सीटों पर जीत हासिल में सक्षम हो गई है।

दिल्ली (DELHI) नगर निकाय चुनाव में सत्येन्द्र जैन (Satyendra Jain) के इलाके में आम आदमी पार्टी को शिकस्त देखना पड़ सकता है। बता दें कि इस बार के चुनाव में सत्येन्द्र जैन (Satyendra Jain) के सकुर बस्ती में बीजेपी तीनों वार्डों में जीत के करीब है।

वही इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal )ने दिल्ली में 15 साल लंबे कांग्रेस शासन और अब एमसीडी (MCD) में 15 साल लंबे (भाजपा) शासन को उखाड़ फेंका. इससे पता चलता है कि दिल्ली के लोगों को नफरत की राजनीति पसंद नहीं है, वे स्कूलों, अस्पतालों, बिजली, सफाई और बुनियादी ढांचे के लिए वोट करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here