Weather Update: उत्तर भारत में ठंड ने दी दस्तक, इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

0
297

Weather Update : उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश के सभी राज्यों में मौसम का  धीरे-धीरे मिजाज बदलता जा रहा है। एक ओर जहां मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है तो वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड भी बढ़ती जा रही है। वहीं, दक्षिण के राज्यों में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। अगर दिल्ली की बात करें तो, 2 नवंबर को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी देखने को मिला रहा है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत नॉर्थ इंडिया के राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है।

बता दें की दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर हो रहा है। दिल्ली का औसतन AQI आज सुबह करीब 6 बजे 373 दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 3 और 4 नवंबर को भी सुबह के वक्त कोहरा रहेगा। वहीं, 5 से 7 नवंबर के बीच बादल छाए रहने का पूर्वानुमान भी है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, सुबह और शाम के वक्त ठंड भी बढ़ने लगी है। अगर तापमान की बात करें तो यूपी की राजधानी में लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जाएगा। वहीं, गाजियाबाद में भी आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

इन राज्यों में बारिश संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 2 से 5 नवंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 4 से 6 नवंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 5 और 6 नवंबर को पंजाब में बारिश होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here