दुनियाभर में मनाया जाता है बाल दिवस, जानें भारत में कैसे हुई शुरुआत

14 नवंबर को देशभर में बाल दिवस मनाया जाता है। 14 नवंबर को आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मा हुआ था

0
1062
Children's Day 2020
14 नवंबर को देशभर में बाल दिवस मनाया जाता है। 14 नवंबर को आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मा हुआ था

New Delhi: 14 नवंबर को देशभर में बाल दिवस (Children’s Day 2020) मनाया जाता है। 14 नवंबर को आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्‍म हुआ था, उनके जन्मदिन को ही देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू बच्चों के बीच बेद लोकप्रिय थे, उन्हें भी बच्चों के बीच वक्त गुजारना अच्छा लगता था और बच्चे भी उन्‍हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। बच्चों के प्रति नेहरू के लगाव के चलते ही उनके जन्म के दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 

आतंकवाद के खिलाफ फ्रांस ने लिया एक्शन, कमांडर सहित पांच आतंकियों को मार गिराया

बाल दिवस पर देश में स्कूल-कॉलेजों में मनाया (Children’s Day 2020) जाता है। इस दिन स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजित किया जाता है। बच्चों को पंडित नेहरू की जिंदगी और राजनीतिक सफर के बारे में बताया जाता है। साथ ही बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। बच्चे वाद-विवाद, खेलकूद, पेंटिंग, कविता-पाठ जैसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। स्कूलों में इस दिन पढ़ाई नहीं होती। बहुत से स्कूल इस दिन बच्चों को पिकनिक पर भी ले जाते हैं।

जवाहर लाल नेहरू 1947 में भारत की आजादी के बाद देश के प्रधानमंत्री बने और अपनी मृत्यु तक प्रधानमंत्री बने रहे 17 साल तक नेहरू भारत के प्रधानमंत्री रहे। जवाहरलाल नेहरू (Jawahar Lal Nehru) का जन्म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद में हुआ। उनके पिता, मोतीलाल नेहरू एक बड़े वकील थे। जवाहर लाल नेहरू ने भी कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से वकालत की पढ़ाई थी। 

ब्रिटेन में नहीं थमा कोरोना, 24 घंटे में सामने आए कई मामले

जवाहरलाल नेहरू (Jawahar Lal Nehru) 1912 में भारत लौटे और वकालत शुरू की। साथ ही वो भारत की आजादी के लिए संघर्ष में जुट गए। वो आजादी से पहले ही कांग्रेस के बड़े नेता के तौर पर पहचान बना चुके थे। नेहरू आजादी से पहले और बाद में कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर भी काम किया। आजादी से पहले तीन बार नेहरू कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने कई किताबें भी लिखी हैं, उनकी किताब ‘द डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ काफी मशहूर है। 

दुनिया से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें World News In hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here