Chandrayaan 3: यूपी में आज शाम को खुलेंगे सभी स्कूल और मदरसे, चंद्रयान-3 की लैंडिंग का दिखाया जाएगा लाइव प्रसारण

0
565

Chandrayaan 3: भारत के मून मिशन चंद्रयान 3 पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। भारत का चंद्रयान 3 अब इतिहास रचने से कुछ घंटे दूर हैं। चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर जहां पूरे प्रदेश में पूजा और दुआवों का दौर जारी है तो वहीं प्रदेश की योगी सरकार ने भी एक अहम फैसला लिया है। बुधवार शाम को उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल और मदरसों को एक घंटे के लिए खोला जाएगा, ताकि छात्र चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव प्रसारण देख सकें।

शासन की तरफ से प्रदेश के सभी स्कूलों, मदरसों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि बुधवार शाम 5.15 बजे से शाम 6.15 बजे तक सभी छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखेंगे। इसके लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी नेभी मदरसों को निर्देश जारी किया है कि छात्रों के लिए चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की जाए।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा और राज्य परियोजना कार्यालय की तरफ से जारी सर्कुलर में सभी स्कूलों के प्राचार्यों और बेसिक शिक्षा अधिकारीयों को निर्देश दिए गए हैं कि बुधवार शाम को एक घंटे 5.15 बजे से 6.15 बजे तक स्कूल खोला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here