CBSE Board Date Sheet 2023 : छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म, CBSE बोर्ड जल्द जारी करेगा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट, पढ़े अपडेट

0
257

CBSE Board Date Sheet 2023 : सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) के 10वीं और 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड की ओर से जल्द ही बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी कर दी जाएगी। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं क्लास के लिए इस साल करीब 34 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण (Registered) किया है। रिपोर्ट के अनुसार सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षा की डेटशीट कभी भी जारी कर सकता है।

1 जनवरी से प्रैक्टिकल एग्जाम
सीबीएसई पहले ही घोषणा कर चुका है कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होंगी। वही प्रैक्टिकल एग्जाम 01 जनवरी 2023 से शुरू हो सकते हैं। छात्रों को अपनी डेटशीट और टाइम टेबल का इंतजार है। स्टूडेंट्स 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के लिए डेट शीट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही जारी हो जाने के बाद उसे सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे।

इन वेबसाइट पर देखें लिस्ट..
1- cbse.gov.in
2- cbse.nic.in

इस बार सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) एक ही टर्म में परीक्षा का आयोजन (conduct) कराएगा। वही CBSE Board ने इंटरनल एग्जाम और प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए पहले ही गाइडलाइन जारी कर दी थीं। इस साल सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा के नतीजे 22 जुलाई को जारी किए थे। सीबीएसई की 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा में कुल 94.40 फीसदी छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की थी। जबकि 12वीं क्लास में 92.71 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here