देश का पहला पेपरलेस बजट, देखिए हर पल का अपडेट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार तीसरा बार बजट पेश किया है। करीब 11 बजे ये बजट पेश कर दिया गया है।

0
1030
Budget 2021-22 Live Update
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार तीसरा बार बजट पेश किया है। करीब 11 बजे ये बजट पेश कर दिया गया है।

New Delhi: आज निर्मला सीतारमण बजट (Budget 2021-22 Live Update) पेश करने जा रही है। बता दें सीतारमण ने लगातार तीसरा बजट पेश किया है। 11 बजे ये बजट पेश कर दिया गया। बजट पेश होने से पहले केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई थी। जिसमे आम बजट पेश करने की मंजूरी मिल गई। इस बार बही खाता से नहीं बल्कि पेपरलेस टेब के जरिए वित्त मंत्री सीतारमण बजट पेश किया है। 

जानिए क्या है बजट? भारत में कब हुइ थी इसकी शुरूआत…


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश कर रहीं हैं..देखें बड़ी बाते 

1 अक्टूबर 2021 से नया कस्टम ड्यूटी सिस्टम बनाया जाएगा। इसी के चलते ऑटो पार्ट्स पर 15 परसेंट कस्टम ड्यूटी लगाने की बात कही है। इसके साथ ही सोना चांदी सस्ता कर दिया गया है। 

इस बार के बजट में मोबाइल और चार्जर महंगे कर दिए जाएंगे। सरकार इन दोनों पर छूट नहीं देगी। 

जो लोग स्टार्टअप शुरु करना चाहते है उनके लिए खुशखबरी है। 31 मार्च तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। 

सस्ते घरों पर लोन मिलने वाला अब 1.5 लाख रुपये की टैक्ट छूट के साथ मिलेगा। इसे 2022 तक जारी कर दिया जाएगा।

75+ से ज्यादा उम्र वाले लोगों को नहीं भरना होगा Income tax return

टेक्स में सुधार के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। भारत का कॉरपोरेट टैक्स दुनिया में सबसे कम है। 94,000 करोड़ से बढ़कर 2.23 लाख हुआ है।

इस बार बीमा कंपनी 1938 में बदलाव किया गया है। इस कंपनी में इमरजेंसी फंड के लिए 30,000 करोड़ दिया जाएगा। 2020-21 में वित्तीय घाटा 9.5 प्रतिशत था। 2021-22 में 6.8 परसेंट रहने का अनुमान लागाया जा रहा है।

न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड इस बार PSLV-CS51 को लॉन्च करने जा रहा है। गगनयान मिशन का पहला लॉन्च इसी साल दिसंबर में हो सकता है। साथ ही ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत एक टर्बियूनल बनाया जाएगा, जो कंपनियों के विवादों को खत्म करेगा। आने वाले समय में ये जनगणना पहली डिजिटल जनगणना होगी। 

MSP में बदलाव करने की कोशिश की जाएगी। किसानों की फसल खरीदी में तेजी कर दी जाएगी। सरकार हमेशा से किसानों के हित के लिए काम कर रही हैं। गेहूं के लिए 62,8002 करोड़ रुपये तक दिए जाएंगे। धान खरीदी को लेकर वित्त वर्ष 2021 में 1.7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया जाएगा। साथ ही 1,000 नई ई-मंडियां खोलने जा रही है केंद्र सरकार। 

ओली ने राम मंदिर को लेकर कही बड़ी बात, ‘असली अयोध्या’ की दिलाई याद

इंश्योरेंस सेक्टर में भी मिलेगा फायदा, बता दें 74 परसेंट Foreign direct investment को मंजूरी मिलने जा रही है। 

सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचाया है, इस बार सरकार 1 करोड़ नए लोगों को जोड़ने जा रही हैं।

इस बार के बजट में जम्मू कश्मीर में गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट की शुरुआत की जाएगी।

लाइट क्षेत्र के लिए भी ऐलान कर दिया गया है। सरकार की तरफ से 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा लागत के साथ स्कीम को लॉन्च किया जा रहा है, सरकार की ओर से हाइड्रोजन प्लांट बनाने की बात कही गई है। बिजली क्षेत्र में (PPP) Purchasing power parity मॉडल के तहत प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा। 

ईस्टर्न, वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर 2022 तक पूरा हो जाएगा, सड़क मंत्रालय की बात की जाए तो 1.18 लाख करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है केंद्र सरकार 

रेल बजट पर 1.1 लाख करोड़ खर्च करने की बात कही गई है। 

इंफ्रा सेक्टर को बड़ा करने की तैयारी है, डेवलपमेंट फाइनेंस कंपनी में 20,000 करोड़ का निवेश करने की तैयारी है। 

देशभर में 75 हजार हेल्थ सेंटर्स बनाने की योजना है। 

इस बजट में आत्मनिर्भर स्वास्थ्य योजना का ऐलान किया गया है। साथ ही सरकार की तरफ से 6,4180 करोड़ रुपये दिए गए हैं और बजट बढ़ा दिया गया है। WHO के मिशन को लॉन्च किया गया है।

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि बेहद मुश्किल हालात में बजट पेश किया गया है। 

सरकार और रिजर्व बैंक की तरफ से उठाए गए सभी राहत पैकज 27.1 लाख करोड़ रुपये या जीडीपी के 13 प्रतिशत के बराबर हैं।

हमारी सरकार देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए तैयार है।


पीएम मोदी की अगुवाई में हुई बैठक में आम बजट को मंजूरी मिल गई है। अब से कुछ ही देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी। 


बजट पेश होने  से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि छोटे कारोबारियों, किसानों और कामगारों को समर्थन मिलना चाहिए। 


खास बात ये है कि इस समय निफ्टी में 140 अंकों की तेजी है। जबकि सेंसेक्स में करीब 530 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है।

देश से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें National News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here