दिल्ली में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, एक इंसान से दूसरे में कैसे फैलती है ये बीमारी

0
528
Bird Flu
एक बार फिर बर्ड फ्लू का खतरा सर पर मंडराने लगा है।

Bird Flu: अभी देश कोरोना महामारी से उभरा भी नहीं कि, एक बार फिर बर्ड फ्लू का खतरा सर पर मंडराने लगा है। एक्सर्टस् के मुताबिक यह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलता है। इससे मृत्युदर 60 फीसदी तक पहुंच सकती है। हालांकि इंसानो में बर्ड फ्लू के मामले कम ही देखने को मिलते है, लेकिन अगर कोई इसकी चपेट में आ गया तो हालात बद से बत्तर हो सकते हैं।

बर्ड फ्लू से एक बच्चे की मौत-

हाल ही में बर्ड फ्लू (Bird Flu) के कारण 11 साल के बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे को एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां डॉ. ने उसकी मौत का कारण बर्ड फ्लू बताया। साथ ही बच्चे के संपर्क में आने वाले सभी लोगों का पता लगाने की कोशिश जारी है। राहत की बात तो यह है कि उसी आईसीयू में भर्ती 4 बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव निकली है। लेकिन लोगों में अभी भी यह डर बना हुआ है कि कहीं बर्ड फ्लू भी कोरोना की तरह महामारी का रुप न ले ले।

एक्सपर्टस् ने कहा घबराने की जरुरत नहीं-

एम्स चीफ डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि, बर्ड फ्लू (Bird Flu) से घबरानें की तरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि, इंसान में इंसान तक इस वायरस का फैलना दुर्लभ हैं। गुलेरिया ने कहा, ‘पक्षियों से मानवों में वायरस का संक्रमण बहुत दुर्लभ है और एच5एन1 का मानव से मानव में संक्रमण का मामला अब तक साबित नहीं हुआ है।

इंसानों में कैसे फैलता है बर्ड फ्लू-

इंसानों में कैसे फैलता है बर्ड फ्लू- बर्ड फ्लू इंसानों में तभी फैलता है जब वो किसी संक्रमित पक्षी के संपर्क में आए हों। ये करीबी संपर्क कई मामलों में अलग-अलग हो सकता है। कुछ लोगों में ये संक्रमित पक्षियों की साफ-सफाई से फैल सकता है।

Read Also: आज से दिल्ली में कृषि कानून के विरोध में उतरेंगे 200 किसान, जंतर मंतर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here