Bihar Assembly Election 2020: तारीखों का हुआ ऐलान, तीन फेज में वोटिंग, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे

बिहार में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू कर दी है और अब चुनाव तारीखों का ऐलान हो जाएगा।

0
1456
Bihar Assembly Election 2020
तारीखों का हुआ ऐलान, तीन फेज में वोटिंग, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे

Bihar: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बिहार में होने जा रहे विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज चुनाव की  तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 28 अक्टूबर को पहले चरण की वोटिंग, 3 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग और 7 नवंबर को तीसरे चरण की वोटिंग होगी। इसके बाद 10 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।

बिहार चुनाव को लेकर पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या घटाई जाएगी। एक बूथ पर एक हजार मतदाता होंगे। बिहार में इस बार (Bihar Assembly Election 2020) तीन चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे। पहले चरण में 71 सीटों पर चुनाव, 31 हजार पोलिंग स्टेशन, दूसरे चरण में 94 सीटों पर चुनाव, 42 हजार पोलिंग स्टेशन होंगे और तीसरे चरण में 78 सीटों पर वोटिंग होगी, 33.5 हजार पोलिंग स्टेशन होंगे। बिहार चुनाव में इसबार एक लाख से ज्यादा पोलिंग स्टेशन होंगे।

बिहार चुनाव से पहले NDA में वापसी करेंगे ये मंत्री

सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव नागरिकों का लोकतांत्रिक अधिकार है। इसलिए चुनाव कराने जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव देश के सबसे बड़े राज्यों में है और ये चुनाव कोरोना काल का सबसे बड़ा चुनाव है। इसे लेकर काफी मंथन किया गया। चुनाव आयुक्त ने साफ कर दिया कि कोरोना की वजह से एक बार में एक साथ पांच से ज्यादा लोग किसी के घर जाकर प्रचार नहीं कर पाएंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार समेत कुल 5 लोग ही डोर टू डोर कैंपेन में हिस्सा लेंगे। इस बार वोटिंग का समय बढ़ाया जाएगा। बिहार चुनाव में वोट डालने के लिए एक घंटा अधिक वक्त रखा गया है। यानी सुबह सात से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव होगा, राज्य में 29 नवंबर तक विधानसभा का कार्यकाल है।

कृषि बिल के खिलाफ आज भारत बंद, सड़कों पर उतरे किसान

इस बार पोलिंग स्टेशन की संख्या और मैनपावर को बढ़ाया गया है। बिहार में 2020 के चुनाव में सात करोड़ से अधिक वोटर मतदान करेंगे। इस बार एक बूथ पर सिर्फ एक हजार ही मतदाता होंगे। वहीं मतदान के अंतिम समय में कोरोना पीड़ित लोग अपना वोट डाल सकेंगे, जिनके लिए अलग व्यवस्था की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here