बहादुरगढ़ में हुआ बड़ा हादसा, किसान आंदोलन के दौरान 3 की मौत…कई महिलाएं घायल

हरियाणा के बहादुरगढ़ में महिला किसान प्रदर्शनकारियों को एक ट्रक ने मौत के घाट उतार दिया। जिसके चलते तीन बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई है।

0
438
Bahadurgarh Accident
हरियाणा के बहादुरगढ़ में महिला किसान प्रदर्शनकारियों को एक ट्रक ने मौत के घाट उतार दिया। जिसके चलते तीन बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई है।

हरियाणा के बहादुरगढ़ (Bahadurgarh Accident) में महिला किसान प्रदर्शनकारियों को एक ट्रक ने मौत के घाट उतार दिया। जिसके चलते तीन बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे है। सभी को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

क्या-क्या हुआ ?

बता दें महिलाएं डिवाइडर पर बैठी हुई थी, उसी वक्त तेज रफ्तार ट्रक ने महिलाओं को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार, ये महिलाएं किसान आंदोलन (Bahadurgarh Accident) में शामिल थी और तीनों महिलाएं पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले थी। घर जाने के लिए महिलाएं ऑटो का इंतजार कर रही थी उसी वक्त ये भयानक हादसा हो गया।

हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार चल रहा है

दरअसल, आज सुबह करीब 6 बजे बहादुरगढ़ में डिवाइडर पर बैठकर घर जाने को ऑटो का इंतजार कर रही थीं। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिसमें तीन बुजुर्ग प्रदर्शनकारी किसान महिलाओं की मौत हो गई और तीन अन्‍य घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन चल रहा है। ये किसान पिछले एक साल से कृषि कानूनों की वापसी के लिए अलग-अलग जगहों पर विरोध कर रहे है। इसी आंदोलन से तीनों महिलाएं भी जुड़ी थीं।

पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची

पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन के 11 महीने पूरे होने को हैं। लेकिन अब केंद्र सरकार और किसानों के बीच सुलाह नहीं हो पाई। न तो कोई समाधान निकल पा रहा है और न ही किसानों की मांग पूरी की जा रही है। सवाल ये उठता है कि कब तक अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करता रहेंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here