डिलीवरी के 12 दिन बाद काम पर लौटीं भारती सिंह, लोगों ने किया ट्रोल, भारती ने दिया करारा जवाब

0
423
डिलीवरी के 12 दिन बाद काम पर लौटीं भारती सिंह
डिलीवरी के 12 दिन बाद काम पर लौटीं भारती सिंह

मुंबई: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल में ही बेबी बॉय को जन्म दिया है। अपने प्रेग्नेंसी के बीच भी उन्होंने लगातार काम और एन्जॉय दोनों कर रही थी। आपको बता दें की अपने डिलीवरी के मात्र 12 दिन बाद ही भारती काम पर वापस लौट आईं है। काम पर वपसी को लेकर कुछ लोगें ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। जिस प्रकार से भारती सिंह मां बनने के बाद भी अपनी जिम्मेदारियों को संभाल रही हैं, कुछ लोगों ने तो काफी सराहना की तो वहीं कुछ ने जमकर ट्रोल भी किया है।

भारती सिंह ने दी अपनी प्रतिक्रिया

भारती सिंह ने लोगों के कमेंट पर करारा जवाब देते हुए कहा, ‘अरे बेबी को छोड़कर आ गई है वो इतना छोटा है। और हमारा बहुत ही बड़ा परिवार है। दिन भर इतने सारे लोग हैं दादी, नानी, बुआ, मासियां तो बच्चा सुबह के बाद शाम को मेरे हाथ में आता है। तो मैंने बोला मैं शूट करने जाती हूं, तो बच्चा बहुत खुश है और सब लोग उसके साथ हैं, और बहुत मस्ती में है, एंजॉय कर रहे हैं।’ साथ ही यह भी कहा मैं अभी भी बेबी को फीड कराती हूं और वो मेरा ही दूध पीता है।

हुनरबाज देश की शान को होस्ट कर रही हैं भारती

आपको बता दें कि भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ हुनरबाज को होस्ट करती नजर आई थीं। हालांकि अब शो का फिनाले हो चुका है। भारती सिंह ने भी अपने बच्चे की होम एंट्री की झलकियां साझा कीं और निक नेम भी बताया। भारती ने कहा कि हमने उसका नाम गोला रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here