Bank Strike: आज बंद रहेंगे बैंक, कर्मचारियों ने किया देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान, इन सेवाओं पर पड़ेगा असर!

0
342
Bank Strike On November 19
Bank Strike On November 19

Bank Strike: बैंकों को केंद्र सरकार की ओर से निजीकरण के प्रयासों के विरुद्ध ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (AIBEA) ने 19 नवंबर 2022 यानि शनिवार को देशव्यापी हड़ताल (Bank strike) बुलाई है। कर्मचारियों की यह हड़ताल (Bank strike) सेंट्रल बैंक और केंद्र सरकार के बैंकों के निजीकरण के फैसले के विरोध में की जाएगी। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कई बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

अपनी मांगों को लेकर आज हजरतगंज में बैंक कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। ऐसे में 19 नवंबर को शनिवार है, और 20 नवंबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बात दे की यह सभी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन
करेंगे।

सूत्रों के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा ने हड़ताल की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया है, जिसमे कहा गया है कि बैंक को AIBEA का नोटिस मिला है। नोटिस में एसोसिएशन के सदस्‍यों ने 19 नवंबर को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। यह एक दिवसीय हड़ताल ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने बैंकों के प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ और बैंक कर्मियों की सुरक्षा साति अपनी कई मांगों को लेकर फैसला किया है। वही बैंक ने अपने बयान में कहा कि हड़ताल वाले दिन बैंक शाखाओं और दफ्तरों में ऑपरेशन जारी रखने के लिए सभी उचित कदम उठाये जा रहे हैं लेकिन अगर हड़ताल पर बैंक कर्मचारी जाते हैं बैंक शाखाओं और दफ्तरों का कामकाज प्रभावित हो सकता है।

इन तारीखों पर नवंबर में बंद हैं बैंक
नवंबर के महीने में 10 दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। वही इस महीने के आखिरी आधे हिस्से में कुल 4 छुट्टियां हैं-
20 नवंबर 2022 को रविवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे।
26 नवंबर 2022 को चौथा शनिवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे।
27 नवंबर 2022 को रविवार होने के चलते बैंकों का अवकाश रहेगा।
23 नवंबर 2022 को सेंग कुत्सनेम के चलते शिलांग को छोड़कर सभी सर्किलों में बैंक खुले रहेंगे। इस दौरान सिर्फ शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here