एथलीट सुधा सिंह को मिला पद्मश्री, परिवार में खुशी की लहर

72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलीट सुधा सिंह को पद्मश्री के लिए चुना है।

0
826
Athlete Sudha Singh
एथलीट सुधा सिंह को मिला पद्मश्री, परिवार में खुशी की लहर

Uttar Pradesh: रायबरेली कि धरती हमेशा से वीरो कि धरती कही जाती रही है। इस धरती ने अपने जेहन से कोई न कोई सुरमा जरुर पैदा किया है जिसने भारत के नक़्शे पर रायबरेली का नाम रोशन किया है। इस समय अगर बात कि जाये तो क्रिकेट कि दुनिया में आर.पी सिंह ने यूपी रायबरेली का गौरव बढ़ाया तो वही एथलीट में सुधा सिंह (Athlete Sudha Singh) ने जिले का नाम रोशन किया है। आज पूरा जिला सुधा सिंह को मिलने वाले पद्म श्री सम्मान पर अभिभूत है।

शून्य से 35 डिग्री तापमान के बीच ITBP के जवानों ने फहराया ध्वज

उत्तर प्रदेश की बेटी सुधा सिंह ने एक बार फिर रायबरेली का गौरव बढ़ाया है। 72वें गणतंत्र दिवस (72nd Republic Day) की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलीट सुधा सिंह को पद्मश्री के लिए चुना है। इसकी सूचना मिलते ही रायबरेली जनपद समेत सुधा के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। भारत सरकार के इस निर्णय पर घरवालों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

बता दें कि सुधा सिंह (Athlete Sudha Singh) का परिवार एक साधारण परिवार है। सुधा अपने पिता हरिनारायण सिंह, माता शिवकुमारी सिंह व अपने दो भाइयों धीरेन्द्र सिंह व प्रवेश नारायण सिंह के साथ रहती है। सुधा ने हाई स्कूल की परीक्षा 2005 व इंटर की परीक्षा 2007 में अच्छे अंको से राजकीय बालिका इंटर कालेज से अच्छे अंको से पूरी की है।

राजपथ पर दिखी राम मंदिर की झलक, ऐसी थी UP की झांकी

सुधा का मन बचपन से ही खेल कूद में लगता था जिसके चलते स्कूल में होने वाली खेल प्रतियोगिता में वह हमेशा हिस्सा लेकर प्रथम ,द्वितीय स्थान प्राप्त करती थी। जब सुधा एक अच्छी एथेलेटिक्स के रूप में निकल आई तो परिवार ने सुधा का दाखिला लखनऊ के खेल हस्तल में करा दिया जहां से सुधा सफलता प्राप्त करती गई। खेल में उंचाई चूमती सुधा सिंह को आखिरकार बाम्बे बी.टी.स्टेशन पर रेलवे विभाग में टी.आई की नौकरी 2008 में मिल गई।

देश से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें National News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here