अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों ने 5 भारतीयों को किया अगवा

इससे पहले मार्च में चीन पर इसी क्षेत्र के 21 साल के लड़के को किडनैप करने का आरोप लगा था। यह गांव मैकमोहन लाइन के करीब है।

0
909
Arunachal Pradesh
अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों ने 5 भारतीयों को किया अगवा

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के एक गांव से चीन के सैनिकों ने 5 लोगों को अगवा कर लिया। इसके अलावा दो लोग खुद को बचाने में कामयाब रहे। घटना सुबानसिरी जिले के नाछो क्षेत्र की है। गांव के लोग आज भारतीय सेना के अफसरों से मुलाकात के लिए जाने वाले हैं। इस बार में राज्य के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने ट्विटर पर अगवा किए गए लड़कों नाम भी बताए। एरिंग ने कहा- चीन के सैनिकों ने नाछो कस्बे में रहने वाले पांच लड़कों को अगवा किया है। घटना ऐसे वक्त हुई, जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस और चीन के रक्षा मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की इस हरकत से बेहद गलत संदेश जाएगा। चीन को माकूल जवाब जरूर दिया जाना चाहिए।

कोरोना वायरस के बाद मुरथल के दो ढाबों पर आये 10000 लोग

एरिंग ने ट्वीट के साथ फेसबुक का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। इसमें बताया गया है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों ने किन भारतीयों को अगवा किया है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इन पांच लड़कों को कब किडनैप किया गया। जानकारी के मुताबिक, अगवा किए गए सभी पांच लड़के तागिन समुदाय के है। चीनी सैनिक नाछो क्षेत्र (Arunachal Pradesh) के जंगल से इन्हें उठा ले गए। यह क्षेत्र सुबानसिरी जिले में आता है। घटना की जानकारी इनके एक रिश्तेदार के जरिए सामने आई। इसके बाद कांग्रेस विधायक ने ट्वीट किया। अगवा किए गए पांच लड़कों के नाम इस तरह हैं- टोक सिंग्काम, प्रसात रिंगलिंग, दोंग्तु इबिया, तानु बेकर और नागरू दिरि। इन लोगों के साथ गांव के दो और लोग थे, लेकिन ये भागने में कामयाब रहे।

भारत में चीनी ऐप बैन का अमेरिका ने किया स्वागत, बाकी देशों से की ये अपील..

हालाकि समुदाय या गांव के लोगों ने भारतीय सैनिकों को इस घटना की जानकारी नहीं दी। शनिवार को कुछ लोगों ने बताया कि वे भारतीय सेना को घटना की जानकारी देने जा रहे हैं। इससे पहले मार्च में चीन पर इसी क्षेत्र के 21 साल के लड़के को किडनैप करने का आरोप लगा था। यह गांव मैकमोहन लाइन के करीब है। गौरतलब है कि लड़कों को अगवा किए जाने की बात ऐसे वक्त सामने आई है जब लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक चीन सैन्य तैनाती बढ़ा रहा है। पैंगोंग सो झील पर उसके कब्जे की कोशिश को भारतीय सेना नाकाम कर चुकी है। इसके दक्षिणी हिस्से में मौजूद पहाड़ियों पर अब हमारे सैनिक तैनात हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here