Amalaki Ekadashi 2021: कब है आमलकी एकादशी, जानिए व्रत का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशीको आमलकी एकादशी का व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ ही आंवले के वृक्ष की भी विधि-विधान से पूजा की जाती है।

0
1034
Apara Ekadashi 2021
Apara Ekadashi 2021: इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें विधि और तारीख

New Delhi: हिंदू पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी (Amalaki Ekadashi 2021) को आमलकी एकादशी का व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ ही आंवले के वृक्ष की भी विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो भक्त आमलकी एकादशी के दिन विधि पूर्वक व्रत करता हैं। भगवान विष्णु उनकी सभी मनोकामना पूरा करते हैं। इस एकादशी को रंगभरनी एकादशी के नाम भी जाना जाता है।

Phulera Dooj 2021: फुलेरा दूज कब है? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

इस साल आमलकी एकादशी कब है इसे लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी है। तो आपको बता दें कि आमलकी एकादशी का व्रत 25 मार्च (Amalaki Ekadashi 2021 Date) को रखा जाएगा। आइए जानते हैं इसके मुहूर्त के बारें में…

आमलकी एकादशी मुहूर्त (Amalaki Ekadashi 2021 Muhurat)

एकादशी तिथि प्रारम्भ – 24 मार्च 2021 को सुबह 10:23 बजे
एकादशी तिथि समाप्त – 25 मार्च 2021 को सुबह 09:47 बजे

आमलकी एकादशी पूजा विधि (Amalaki Ekadashi 2021 Puja Vidhi)

1. सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
2. इसके बाद पूजा स्थल पर भगवान विष्णु की प्रतिमा या फिर मूर्ति रखें।
3. भगवान की मूर्ति के सामने तिल, कुश, सिक्का और जल लेकर संकल्प करें।
4. व्रत सफलतापूर्वक होने के लिए कामना करें।
5. श्रीहरि मुझे अपनी शरण में रखें, इस मंत्र का जाप करें।

Shani Amavasya 2021: इस दिन मनाई जाएगी शनि अमावस्या, बाधाओं से बचने के लिए करें ये उपाय

आमलकी एकादशी के दिन करें ये काम- (Amalaki Ekadashi 2021)

1. इस दिन दान करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
2. एकादशी के दिन हो सके तो गंगा स्नान करना चाहिए।
3. विवाह संबंधी परेशानियों से निपटने के लिए केसर, केला या हल्दी का दान करें।
4. भोजन के दौरान भूलकर भी चावल का सेवन न करें।
5. जो भी भोजन करें वो बगैर प्याज-लहसुन का होना चाहिए।

रिलीजन से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Religion News In Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here