Uttar Pradesh: आगरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक चार साल का बच्चा गहरे बोरवेल (Agra Borewell Tragedy) में गिर गया था। बच्चे के गिरने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम और सेना बचाव कार्य के लिए पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अब बच्चे को करीब 9 घंटे बाद बाहर निकाल लिया और अस्पताल ले जाया गया है।
Also Read: योगी सरकार ने बच्चों के लिए शुरू की नई पहल, बाल सेवा योजना का मिलेगा लाभ…
दरअसल फतेहाबाद के निबोहरा में एक में घर के सामने बोरवेल का काम चल रहा था। लगभग 180 फीट गहरा बोरवेल खुदा हुआ था। चार साल का शिवा (Shiva) अपने घर के बाहर खेल रहा था। अचानक खेलते-खेलते वह बोलवेल के पास तक पहुंच गया और निचे गिर गया। बच्चे के पिता ने बताया कि कुछ लोगों की नजर शिवा के बोरवेल में गिरते हुए पड़ी तो उन्होंने घरवालों को सूचना दी।
बता दें कि सेना की टीम ने दो जेसीबी की सहायता से एक गड्ढा (Agra Borewell Tragedy) खोदा। सेना ने घटनास्थल पर कंट्रोल रूम बनाया जिससे बच्चे की पल-पल की गतिविधियां देखी जा रही थी। बच्चे को ऑक्सिजन देने का इंतजाम भी किया गया।
Also Read: यूपी में रेहड़ी और पटरी समेत इन लोगों का होगा टीकाकरण…
Read More Articles on UP News in Hindi
देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. YouTube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.