CAA पर बोले रजा मुराद- जिसके पिता ने की बमबारी उसको दी नागरिकता तो औरों को क्यों नहीं?

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। न केवल विपक्षी पार्टियां बल्कि कुछ फिल्मी सितारे भी CAA का विरोध कर रहे हैं। विरोध करने वाली प्रसिद्ध फिल्मी हस्तियों में रजा मुराद का नाम भी शामिल है। उन्होंने नागरिकता कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है।

0
1356

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। न केवल विपक्षी पार्टियां बल्कि कुछ फिल्मी सितारे भी CAA का विरोध कर रहे हैं। विरोध करने वाली प्रसिद्ध फिल्मी हस्तियों में रजा मुराद का नाम भी शामिल है। उन्होंने नागरिकता कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है।

रजा मुराद ने कहा है कि ये कानून हमारे संविधान के खिलाफ है। उन्होंने एक खास बातचीत में कहा कि अगर सिंगर अदनान सामी को भारतीय नागरिकता दी जा सकती है तो औरों को क्यों नहीं ? उनके वालिद ने तो हम पर 1965 की जंग में बमबारी की थी।’

ये भी पढ़ें- JNU हिंसा को लेकर दुखी दीपिका पादुकोण, उचित एक्शन न लिए जाने से हैरान

जानकारी के लिए बता दें कि अदनान को 2016 में भारतीय नागरिकता दी गई थी। उन्होंने सीएए पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ‘ये कानून उन लोगों को नागरिकता देने के लिए लाया गया है, जो धर्मशासित देशों में प्रताड़ित हो रहे हैं। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में मुस्लिम लोगों को प्रताड़नाएं नहीं झेलनी पड़ रही, क्योंकि वहां वह बहुसंख्यक है। मुस्लिम समुदाय अब भी भारत की नागरिकता के लिए अप्लाई कर सकता है। कानूनी तौर पर सभी का स्वागत है।’

गौरतलब है कि जब से नागरिकता संशोधन कानून को लाया गया है, तभी से पूरे देशभर में इस कानून का विरोध प्रदर्शन जारी है। देश के कई हिस्सों में शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि, कुछ हिस्सों से हिंसक प्रदर्शन की खबर भी सामने आई है। फिल्मी सितारों ने भी इस मसले पर खुलकर अपनी राय रखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here