महाराष्ट्र में सरकार गठन का मामला सुलझने की बजाय उलझता जा रहा है। गौरतलब है कि गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद गहरा गया है। चुनाव नतीजे आए दो हफ्ते से अधिक का समय हो गया, लेकिन सरकार बनाने का रास्ता साफ नहीं हो पाया।
दरअसल, बीजेपी चुनाव नतीजों के अनुसार, सबसे बड़ी पार्टी बनकार उभरी , वहीं सहयोगी शिवसेना दूसरे नंबर की पार्टी रही। नतीजों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को बहुमत साबित करने के लिए दूसरे दल के सहयोग की जरूरत है, लेकिन अगल- अलग विचारों के चलते पार्टियों के बीच अब तक किसी तरह का समझौता नहीं हो पाया है।
BJP ने सरकार बनाने से किया इनकार-
सरकार गठन को लेकर बीजेपी ने रविवार को अपना रुख साफ कर दिया है, उसने राज्यपाल से मिलकर कहा है कि वो महाराष्ट्र में अकेले सरकार नहीं बना सकती है।
Chandrakant Patil, Maharashtra BJP President: The mandate was given to us (BJP-Shiv Sena) to work together if Shiv Sena wants to disrespect it and form govt with Congress-NCP then all our best wishes are with them. pic.twitter.com/3vFUsunqlw
— ANI (@ANI) November 10, 2019
महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील अपने विधायकों के साथ बैठक की, उसके बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से कहा कि बीजेपी महाराष्ट्र में अकेले सरकार नहीं बना सकती। राज्यपाल से मुलाकात करने वालों में राज्य के कार्यकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल थे।
दरअसल, बीजेपी हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसी नाते राज्यपाल कोश्यारी ने शनिवार शाम बीजेपी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने पूछा था कि क्या वह इसकी इच्छुक और इसमें सक्षम है। राज्यपाल ने यह कदम राज्य विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से महज 4 घंटा पहले उठाया था।