योगी सरकार की भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारियों पर यूं चला हंटर…

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई हुए प्रांतीय पुलिस सेवा के सात अफसरों को रिटायर कर दिया है।

0
1316
भ्रष्टाचार पर योगी सरकार का हंटर

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई हुए प्रांतीय पुलिस सेवा के सात अफसरों को रिटायर कर दिया है। दरअसल, योगी सरकार ने इन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के आरोप में ये हंटर चलाया गया है। बता दें कि सरकार ने ये फैसला स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट पर लिया है।

हटाए गए सभी अफसर डिप्टी एसपी और सीईओ पद पर तैनात थे। इनके खिलाफ गंभीर मामले सामने आए थे। इन अफसरों की उम्र 50 वर्ष या इससे अधिक थी।

गौरतलब है कि योगी सरकार प्रदेश के हर विभाग के अफसरों की स्क्रीनिंग करवा रही है। ऐसे में अफसरों की कार्यक्षमता और भ्रष्टाचार में संलिप्तता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 24 अन्य दागी अफसरों की फाइल भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास भेजी गई है, इन्हें भी सेवामुक्त किया सकता है।

उल्लेखनीय है कि बीते 2 वर्षों में योगी सरकार ने विभिन्न विभागों के 200 से ज्यादा अफसरों और कर्मचारियों को रिटायर कर चुकी है। इन दो वर्षों में योगी सरकार ने 400 से ज्यादा अफसरों, कर्मचारियों को निलंबन और डिमोशन जैसे दंड भी दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here