उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का मतदान जारी है। प्रदेश में जिन विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है उनके नाम- गंगोह, रामपुर, इगलास, लखनऊ कैंट, गोविंद नगर, मानिकपुर, जैदपुर, जलालपुर, बाल्हा, घोसी और प्रतापगढ़ हैं।
उल्लेखनीय है कि 11 सीटों में से 8 पर पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी का कब्जा रहा है। वहीं एक सीट पर बीजेपी के सहयोगी अपना दल का कब्जा था। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के खाते में केवल एक-एक सीट ही थी।
सूबे की उपचुनाव वाली सीटों पर सबसे दिलचस्प मुकाबला रामपुर सीट पर देखा जा रहा है। दरअसल, रामपुर में समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा सांसद आजम खान की पत्नी डॉ. तनज़ीन फातिमा को मैदान में उतारा है। बता दें कि 2017 विधानसभा चुनाव में रामपुर विधानसभा सीट से आजम खान को जीत मिली थी।
लोकसभा चुनाव के चुनाव में जीत हासिल करने के बाद आजम खान ने रामपुर विधानसभा सीट छोड़ दी, लिहाजा अब उपचुनाव हो रहा है। सूबे की 11 सीटों पर मतदान जारी है, अब तक लखनऊ कैंट में सबसे कम वोटिंग, गंगोह में सबसे अधिक वोटिंग प्रतिशत है।
11 विधानसभा उपचुनाव में 12 बजे तक मतदान प्रतिशत-
विधानसभा सीट गंगोह- जिला सहारनपुर- मतदान 30.40 प्रतिशत
विधानसभा सीट रामपुर- जिला रामपुर- मतदान 15.48 प्रतिशत
विधानसभा सीट इगलास- जिला अलीगढ़- मतदान 16.20 प्रतिशत
विधानसभा सीट लखनऊ कैंट- जिला लखनऊ- मतदान 9.40 प्रतिशत
विधानसभा सीट गोविंदनगर- जिला कानपुर नगर- मतदान 14 प्रतिशत
विधानसभा सीट मानिकपुर- जिला चित्रकूट- मतदान 18.70 प्रतिशत
विधानसभा सीट प्रतापगढ़- जिला प्रतापगढ़- मतदान 19 प्रतिशत
विधानसभा सीट जैदपुर- जिला बाराबंकी- मतदान 23 प्रतिशत
विधानसभा सीट बलहा- जिला बहराइच- मतदान 21 प्रतिशत
विधानसभा सीट घोसी- जिला मऊ- मतदान 22 प्रतिशत