UP विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, सपा विधायकों ने जमकर किया हंगामा

UP विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। विधानमंडल सत्र में सिर्फ 65 साल से कम उम्र के विधायकों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

0
1571
UP School Colleges Reopen
योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस दिन से खुलेंगे कॉलेज और विश्वविद्यालय

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 (UP Monsoon Satra 2020) अगस्त से तीन दिन के लिए शुरू हो गया है। कोरोना महामारी के कारण सत्र (UP Monsoon Satra 2020) में कई व्यवस्थाएं की गई हैं, जो विधानसभा के इतिहास में पहली बार दिखाई दे रही है। महामारी के चलते विधानमंडल सत्र में सिर्फ 65 साल से कम उम्र के विधायकों को ही सदन में मास्क और ग्लब्स के साथ प्रवेश दिया जाएगा।

देश में 24 घंटे में आए कोरोना के 69,652 केस, टूटे सारे रिकॉर्ड

इस सत्र (UP Monsoon Satra 2020) के दौरान तकरीबन 16 विधेयकों को मंजूर किए जाने की तैयारी की गई है। इस विधेयक की खास बात यह है कि पहली बार सदन में वर्चुअल कार्रवाई होगी। इस बार के विधानसभा सत्र की शुरूआत के पहले ही दिन यूपी सरकार के दो कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय कमल रानी वरुण, चेतन चौहान के साथ ही दो विधायक पारसनाथ यादव और वीरेंद्र सिंह सिरोही को श्रद्धांजलि दी गई।

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के चलते लगा जाम, आसमान में छाए घने बादल

पहली बार सदन में कुछ लोग वर्चुअल ढंग से उपस्थित होंगे। 65 वर्ष से अधिक उम्र के विधायकों को सत्र में वीडियो कांफ्रेंसिंग से जोड़ा जाएगा। कोरोना महामारी के दौरान संवैधानिक बाध्यता के कारण इस सत्र के लिए अनेक ऐसी व्यवस्थाएं करनी पड़ रही हैं, जो विधानसभा के इतिहास में पहली बार होंगी। मसलन दर्शक दीर्घा में भी विधायकों को बैठना पड़ेगा। लॉबी में बैठकर भी विधायक सदन की कार्यवाही का हिस्सा होंगे।

विधान भवन में कार्यवाही शुरू होने से पहले ही समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा के बाहर जमकर हंगामा किया। हाथ में तख्ती के साथ यह सभी योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ़ नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के नेतृत्व में विधायक अपने गले में कानून व्यवस्था और कोरोना की आड़ में लूट-पाट जैसे स्लोगन की तख्ती डाले नजर आए।

सपा विधायकों ने  यूपी की योगी सरकार पर किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप भी लगाया। कोरोना को लेकर सरकार को विपक्ष घेरने की तैयारी में है। सबसे ज्यादा तख्ती में कोरोना संबधी स्लोगन ही तैयार किये गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here