UP Panchayat Chunav 2021: जानिए कब तक जारी होगी आरक्षण की फाइनल सूची?

जिला पंचायत अध्यक्ष आरक्षण की सूची जारी होने के बाद अब सभी दलों की नजरें जिला पंयाचत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य के आरक्षण की स्थिति पर टिकी हुई हैं।

0
1013
UP Panchayat Chunav 2021
UP Panchayat Chunav 2021: जानिए कब तक जारी होगी आरक्षण की फाइनल सूची?

Uttar Pradesh: यूपी में 2021 में होने वाले त्री-स्तरीय पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav 2021) को लेकर तैयारियों जोरों पर हैं। बिते शुक्रवार से आरक्षण प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष आरक्षण की सूची जारी होने के बाद अब सभी दलों की नजरें जिला पंयाचत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य के आरक्षण की स्थिति पर टिकी हुई हैं।

UP Panchayat Chunav 2021: जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षण सूची जारी, देखें लिस्ट

बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष आरक्षण सूची के मुताबिक 27 सीटें ओबीसी, 16 सीटें एससी वहीं 12 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। इसके अलावा 27 पद सामान्य रहेंगे। वहीं इस आरक्षण सूची के जारी होने के बाद से ही राजनीतिक दल चुनावी अभियान में जुट गए हैं। आरक्षण के आवंटन की फाइनल सूची 14 मार्च को जारी की जा सकती है।

बता दें चुनाव की सूची जारी होने के बाद अब प्रधान, जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण के आवंटन की प्रक्रिया 20 फरवरी (UP Panchayat Chunav 2021) से शुरू हो जाएगी। जिसके बाद तीन मार्च तक इसको जारी कर दिया जाएगा। अगर इसे लेकर किसी को कोई भी समस्या हो तो आरक्षण सूची पर ग्रामीण 8 मार्च तक आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।

UP में फ्री में कोचिंग करेंगे छात्र, CM योगी ने लांच की ये योजना

यह आपत्ति लिखित में दर्ज करानी होगी। इसके बाद आपत्तियों को देखते हुए ही अंतिम सूची तैयार की जाएगी। माना जा रहा है कि ये कार्य करीब 13 से 14 मार्च तक संपन्न हो जाएगा। बता दें कि जिन पदों पर वोट डाले जाएंगे जिनमें ग्राम प्रधान के लिए 58,194, ग्राम पंचायत सदस्य-7,31,813, क्षेत्र पंचायत सदस्य-75,805 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 3,051 पद है।

राज्यों से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें State News in Hindi


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here