दुल्हन के घर आई दो बारात… एक दुल्हे को पहनाई वरमाला तो दुसरे से लिए फेरे

एक दुल्हन के घर में दो बारात आई जिसके बाद दुल्हन ने एक दूल्हे को वरमाला पहनाई और दूसरे के साथ सात फेरे लेकर विदा हो गई।

0
605
UP News
दुल्हन के घर आई दो बारात... एक दुल्हे को पहनाई वरमाला तो दुसरे से लिए फेरे

Uttar Pradesh: यूपी के एटा से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन के घर में दो बारात आई जिसके बाद दुल्हन ने एक दूल्हे को वरमाला पहनाई और दूसरे के साथ सात फेरे (UP News) लेकर विदा हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए पहले दूल्हे ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

Also Read: यूपी के अस्पतालों में OPD की शुरुआत, क्या है नियम…

दरअसल ये पूरा मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव सिरांव का है, जहां गुरुवार को एक घर में बारात आई थी, पहली बारात थाना अवागढ़ के गांव नरौरा से आई थी तो वहीं दूसरी बारात थाना मिरहची के गांव जिन्हैरा से पहुंच गई। पहले दूल्हे ने दुल्हन को जयमाला पहनाई तो वहीं दूसरे दूल्हे के साथ दुल्हन के सात फेरे कराए गए।

अब सावल ये उठता है कि एक दुल्हन की दो-दो बारात (UP News) कैसे आ सकती। बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों ने दो जगह शादी तय कर दी थी, लालच के चक्कर में लड़की के पिता ने ऐसा किया है। वहीं ग्रामीणों की चर्चा की माने तो दुल्हन लड़की काजल के विदा हुई लड़के से अफेयर होने की शंका भी जताई जा रही है।

Also Read: एक्शन में योगी सरकार, खाली पदों को भरने की तैयारी जारी…

वही एसएचओ कोतवाली देहात प्रवीन कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। पहले दूल्हे की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन के पिता और दूसरे दूल्हे के परिजनों को हिरासत में लिया। फिलहालइस घटना की जांच की जा रही है।

राज्यों से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें State News in Hindi


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here