Uttar Pradesh Foundation Day 2022: यह राज्य जनसंख्या, धार्मिक स्थल, संस्कृति के अलावा राजनीति को लेकर भी काफी चर्चा में रहता है उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और इसकी राजधानी लखनऊ (Lucknow) है। इस वक्त यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यह राज्य चर्चा में बना हुआ है।
जानिए 24 जनवरी को क्यों मनाया जाता है उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस ? (Why we celebrated Uttar pradesh foundation day on 24 January)
आज के दिन 1950 में यूपी का नाम बदला गया था, पहले राज्य को संयुक्त प्रांत के रूप में जाना जाता था, हांलाकि ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ (UP Foundation Day 2022) का प्रथम आयोजन 1989 में 24 जनवरी को महाराष्ट्र एवं दूसरे प्रदेशों में किया जाता था, लेकिन साल 2018 में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार ने ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ का आयोजन उत्तर प्रदेश में शुरु करने का फैसला लिया.आपको बता दें की लखनऊ में होने वाले इस आयोजन के मुख्य अतिथि राज्य के मुख्यमंत्री होते हैं।
जानिए क्या है उत्तर प्रदेश का इतिहास ? (Uttar Pradesh History)
उत्तर प्रदेश का इतिहास लगभग 4 हजार वर्ष पुराना है। एक समय यह आर्यावर्त का प्रमुख भाग हुआ करता था, वाल्मीकि रामायण में वर्णित भगवान श्री राम का कौशल राज्य इसी क्षेत्र में था तब अयोध्या इस राज्य की राजधानी थी, पौराणिक ग्रंथों के मुताबिक भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भी उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura) शहर में हुआ था. विश्व के प्राचीनतम शहरों में एक काशी (वाराणसी) भी इसी प्रदेश का हिस्सा है. तो विश्व का सबसे बड़ा कुम्भ मेला इसी प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) में सैकड़ों सालों से मनाया जा रहा है।
यूपी स्थापना दिवस के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री ने क्या कहाँ ?
योगी आदित्यनाथ ने इस खास मौके पर ट्वीट करते हुए लिखा हेे – ‘क्रांतिभूमि’ उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, प्रभु श्री राम व भगवान श्रीकृष्ण की पावन धरा को अपने आचरण, कर्तव्य एवं मूल्यों से सुवासित करें। हम सभी ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के प्रति संकल्पवान हों।
'क्रांतिभूमि' उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइए, प्रभु श्री राम व भगवान श्रीकृष्ण की पावन धरा को अपने आचरण, कर्तव्य एवं मूल्यों से सुवासित करें।
हम सभी 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' के प्रति संकल्पवान हों।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 23, 2022
वहीं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajanth Singh) ने भी इस खास मौके पर राज्य के लोगो को शुभकामनाएं दी है।
उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के अपने सभी भाइयों और बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। यह प्रदेश भारत की प्रकृति, संस्कृति और संस्कारों का प्रतिनिधित्व करता है।
पिछले 5 वर्षों में यहाँ अभूतपूर्व काम हुआ है। यह राज्य प्रगति के पथ पर नया इतिहास लिखता रहे यही मेरी कामना है।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 24, 2022