UP में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कही ये बात, पढ़ें

0
305

UP: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और चेयरमैन एम देवराज से वार्ता होने के बाद रविवार दोपहर संघर्ष समिति हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी है। संघर्ष समिति और कारपोरेशन सोमवार को हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखेगा। हड़ताल खत्म होने की ऐलान के बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों की सभी मांगों पर सकारात्मक तरीके से विचार किया जा रहा है।

सरकार पहले भी वार्ता के लिए तैयार थी और आज की वार्ता सकारात्मक रही है। सभी कर्मचारियों से अपील है कि तत्काल काम पर लौट जाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों पर हुई कार्यवाही को विधिक तरीके से वापस लिया जाएगा। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने आपने बयान मे कहा कि हम किसी भी कीमत पर उपभोक्ताओं को नुकसान नहीं देना चाहते हैं। कर्मचारी हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे अभी समझौते को लागू करने का आश्वासन दिया गया है। इस वजह से हड़ताल वापस ले रहे हैं।

बिजली कर्मचारी संघ के नेता शैलेंद्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि ऊर्जा मंत्री एसके शर्मा ने संघर्ष समिति को आश्वासन दिया है कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियों के खिलाफ की गई संपूर्ण कार्रवाई को वापस लिया जाएगा। उन्होंने बताया ऊर्जा मंत्री ने यूपीपीसीएल के चेयरमैन को भी निर्देशित किया है कि अब तक हड़लाती बिजली कर्मचारियों के खिलाफ की गई हर प्रकार की कार्रवाई वापस लिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here