Tokyo Olympic में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, यूपी के सितारों को कितना मिला इनाम ?

योगी सरकार टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वालों को सम्मानित करेगी। भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को तोफहा देगी।

0
1235
Tokyo Olympics 2021
Tokyo Olympics 2021: योगी सरकार टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वालों को सम्मानित करेगी। भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को तोफहा देगी।

Uttar Pradesh: योगी सरकार टोक्यो ओलंपिक Tokyo Olympics 2021 में पदक जीतने वालों को 3 बजे सम्मानित करेगी। भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को तोफहा देगी। सीएम योगी सभी पदक विजेताओं को करीब 42 करोड़ रुपये का पुरस्कार देंगे। गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा, रजत पदक विजेता मीराबाी चानू समते तमाम खिलाड़ी दिल्ली पहुंच चुके हैं। ये सम्मान समारोह आज अटल बिहारी इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा।

बता दें Tokyo Olympics 2021 विजेता नीरज चोपड़ा Neeraj Chopra को 2 करोड़ रुपये, मीराबाई चानू Mirabai Chanu को 1.5 करोड़, रवि दहिया को 1.5 करोड़, पीवी सिंधु को 1 करोड़, लवलीना बोरगोहेन 1 करोड़ और बजरंग पुनिया 1 करोड़ की राशि दी जाएगी। तो वहीं महिला हॉकी टीम की बात की जाए तो प्रति खिलाड़ी 50 लाख देने का ऐलान किया गया है। 

जो पदक तक पहुंच कर वापिस आए उन्हें भी मिला सम्मान

देश के लिए पदक जीतने से चूकने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। चौथे नंबर पर रहने वाली गोल्फर अदिति और पहलवान दीपक पुनिया को 50-50 लाख का इनाम दिया जा सकता है। सरकार मीराबाई चानू के कोच विजय शर्मा को बी 10 लाख रुपये का इनाम मिला।

यूपी के खिलाड़ियों को कितना मिला इनाम

यूपी के एथलीट्स को सरकार 25-25 लाख इनाम राशि देगी। जिन लोगों को सम्मानित किया जाएगा उनमें डिस्कस थ्रोअर सीमा पुनिया, भाल फेंकने वाली अन्नू रानी, रेस वॉकर प्रियंका गोस्वामी, जैवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह, निशानेबाज सौरभ चौधरी और मेराज अहमद खान, अरविंद सिंह शामिल हैं। हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया और वाराणसी के ललित कुमार को 25-25 लाख की एक्ट्रा राशि इनाम के तौर पर दिया गया। 

Also Read: यूपी सरकार ने पेश किया 7300 करोड़ का अनुपूरक बजट, पढ़े CM Yogi की बड़ी बातें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here