गौकशी करते चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सहारनपुर पुलिस ने भेजा जेल

सहारनपुर जिले के थाना क्षेत्र गंगोह में पुलिस ने चार गौकशों को दबोच लिया है। पुलिस ने उनके पास से 1.5 कुंतल मांस, कुछ नकदी व पशु काटने के उपकरण के साथ एक छोटा हाथी वरामद किया है।

0
512
Saharanpur News
गौकशी करते चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सहारनपुर पुलिस ने भेजा जेल

सहारनपुर (Saharanpur) जिले के थाना क्षेत्र गंगोह में पुलिस ने मंगलवार को चार गौकशों को दबोच लिया है। पुलिस उनके पास से 1.5 कुंतल मांस, कुछ नकदी व पशु काटने के उपकरण के साथ एक छोटा हाथी वरामद किया है।

घटना थाना क्षेत्र गंगोह की है जहाँ के वरिष्ष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों की सहायता से संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नशे में लिप्त अभियुक्तों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत गंगोह जिला के कोतवाली निरीक्षक प्रविन्दर पाल सिहं (Pravinder Pal Singh) सफलता पूर्वक पुलिस टीम के साथ गौकशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों में जिला शामली के झिझाना आलीशान पुत्र गय्यूर, बिलाल मस्जिद चौसाना के निवासी रिजवान पुत्र नान्हू निवासी बिलाल, ग्राम गढीहसनपुर के निवासी वसीम उर्फ बबलू पुत्र इकबाल और मौ0 कुरैशियान कस्बा के निवासी वहाब पुत्र इस्लाम हैं।

कोतवाली निरीक्षक प्रविंदर पाल सिंह ने बताया कि काफी दिनों से पुलिस शराबियों और गौकशों के खिलाफ अभियान चला रही थी। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौक़ा-ए-वारदात पर पहुंची तो गौकशों के पास से एक छोटा हाथी, 30 कुंतल मांस और कुछ नकदी के साथ मांस काटने वाले हथियार वरामद हुए। गौकश मौ0 कुरैशियान कस्बा व थाना गंगोह सहारनपुर में हमान पुत्र इस्लाम के घर मौजूद थे। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्हें जल्द कोर्ट में पेश किया जायेगा।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-

1.अलीशान पुत्र गय्यूर निवासी ग्राम बाईपास रोड चौसाना थाना झिझाना जिला शामली।
2. रिजवान पुत्र नान्हू निवासी बिलाल मस्जिद चौसाना थाना झिझाना जिला शामली।
3. वसीम उर्फ बबलू पुत्र इकबाल निवासी ग्राम गढीहसनपुर थाना झिझाना शामली।
4. वहाब पुत्र इस्लाम निवासी मौ0 कुरैशियान कस्बा व थाना गंगोह जिला सहारनपुर।

बरामदगी का विवरणः-

1.5 कुन्तल मांस, 30 हजार रूपये, पशु काटने के उपकरण व एक छोटा हाथी रजि0न0 HR 58 A 6043

गिरफ्तार करने वाली टीमः-

1. उ0नि0 विपिन मलिक, थाना गंगोह जिला सहारनपुर।
2. है0का0 494 योगेश, थाना गंगोह जिला सहारनपुर।
3. का0 1870 पुनीत यादव, थाना गंगोह जिला सहारनपुर।
4. का0 1059 अनुज राणा, थाना गंगोह जिला सहारनपुर।
5. का0 1997 विनीत कुमार, थाना गंगोह जिला सहारनपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here