राम मंदिर के लिए घर-घर चंदा लेना बंद, मिले इतने करोड़ रूपये

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अब तक 2500 करोड़ से अधिक रुपए जमा हो चुके हैं।

0
859
Ayodhya Ram Mandir
राम मंदिर के लिए घर-घर चंदा लेना बंद, मिले इतने करोड़ रूपये

Uttar Pradesh: अयोध्या में भव्य राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) का निर्माण कार्य शुरु हो गया है और ऐसे में विश्व हिंदू परिषद की तरफ से इसके लिए चंदा अभियान चलाया जा रहा था। मंदिर निर्माण के लिए लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक 2500 करोड़ से अधिक रुपए जमा हो चुके हैं। जिसके बाद ट्रस्ट ने डोर-टू-डोर चंदा अभियान को बंद करने का फैसला किया है।

UP के पूर्व मुख्यमंत्री की बहू ने राम मंदिर के लिए दिया चंदा…

ट्रस्ट के मुताबिक, अब जो लोग मंदिर निर्माण में अपना सहयोग देना चाहते हैं तो ट्रस्ट की वेबसाइट पर लोग ऑनलाइन दान कर सकते हैं। राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में मंदिर तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा।

राम मंदिर ट्रस्ट (Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra) की ओर से ट्वीट कर बताया गया कि ‘अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए बीते 15 जनवरी से विश्व का सबसे बड़ा जनसंपर्क अभियान 27 फरवरी को पूरा हो गया। अभियान पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक सम्पूर्ण भारत को एक भी कर गया।’

यूपी की ‘राम मंदिर’ झांकी को मिला पहला स्थान, रक्षा मंत्री पुरस्कार देकर करेंगे सम्मानित

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चंदा अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने पांच लाख एक रुपए का दान दिया था। इसके बाद लोगों ने जमकर मंदिर निर्माण के लिए दान किए हैं।

राज्यों से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें State News in Hindi


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here