क्या डिप्रेशन का शिकार है मुख्तार अंसारी ? काल कोठरी की ‘तन्हाई’ में मुख्तार

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी व्हीलचेयर पर पंजाब के रोपड़ जेल से बांदा जेल पहुंचा। बांदा जेल में चलकर गया।

0
817
Mukhtar Ansari Brought Back To UP Jail
गैंगस्टर मुख्तार अंसारी व्हीलचेयर पर पंजाब के रोपड़ जेल से बांदा जेल पहुंचा। बांदा जेल में चलकर गया।

Uttar Pradesh: गैंगस्टर मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari Brought Back To UP Jail) व्हीलचेयर पर पंजाब के रोपड़ जेल से बांदा जेल पहुंचा, बांदा पहुंचकर अचानक मुख्तार खड़ा होकर चलने लगा। 4 डॉक्टर्स की टीम ने अंसारी का मेडिकल टेस्ट किया है जिसके बाद उसे बांदा जेल की बैरक नंबर 15 में भेज दिया गया है। इस दौरान अंसारी (Mukhtar Ansari Brought Back To UP Jail) के साथ जो सामान लाया गया है उसकी तलाशी भी ली गई। बांदा पहुंचने के बाद करीब आधे घंटे तक ये प्रक्रिया चली और कड़ी सुरक्षा में उसे बैरक में भेज दिया गया है। 

कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा जेल पहुंचा मुख्तार अंसारी, आज 10 बजे होगा कोरोना टेस्ट

मेडिकल टेस्ट में क्या निकला

बांदा जेल में मेडिकल टेस्ट हुआ, जिसके बाद पता चला कि उसे डिप्रेशन, शुगर और हाई बीपी है। बता दें कि गैंगस्टर (Mukhtar Ansari Brought Back To UP Jail) ने सुप्रीम कोर्ट में भी अपनी बीमारियों का हवाला दिया गया था और पंजाब सरकार ने यूपी को लिखी चिठ्ठी में मुख्तार की मेडिकल हालात का जिक्र किया था। दरअसल, 26 महीने बाद मुख्तार की उत्तर प्रदेश में वापसी हुई है। 

रोपड़ जेल में बंद था मुख्तार अंसारी, यूपी पुलिस की टीम लेकर निकली

कब था रोपड़ जेल में बंद

बता दें 25 जनवरी 2019 से मुख्तार (Mukhtar Ansari) रोपड़ जेल में बंद था। 26 महीने में 54 केसों की सुनवाई हुई, लेकिन हर बार टलती गई, एक बार भी अदालत में पेशी नहीं हुई थी। 21 जनवरी 2019 को प्रोडक्शन वारंट पर मोहाली लाया गया। वो 24 जनवरी तक मोहाली में रहा जबकि 25 जनवरी को उसे रोपड़ जेल में भेज दिया गया। 

राज्यों से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें State News in Hindi


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here