रास्ते में प्रेमी जोड़े को रोककर बदमाशों ने की ऐसी हरकत, मामला दर्ज

0
1549
लड़की को छेड़ते बदमाश

यूपी। यूपी में बदमाशों का हौसला बुलंद होता जा रहा है। बदमाश बेखौफ होकर स्थानीय लोगों को परेशान करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के मेरठ में देखने को मिला है। यहां पर कुछ बदमाश एक प्रेमी जोड़े के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। यह मामला थाना हसनपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

प्रेमी जोडों के साथ छेड़खानी
मामले की जानकारी देते हुई यूपी पुलिस ने बताया कि हमारे पास जो वीडियो आया है उसमें एक प्रेमी जोड़ों को रास्ते में कुछ बदमाशों ने पकड़कर रखा है और उनको परेशान कर रहे हैं। आगे उन्होंने बताया की प्रेमी जोडो़ं को बीच रास्ते में रोककर बदमाश उनसे निजी सवाल कर रहे हैं जिसकी इजाजत उन्हें नहीं है। बदमाश लड़की के साथ छेड़खानी करते हुए भी देखे जा रहे हैं।

बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज
डीसीपी ने आगे बताया कि इस मामले में हमने मामला दर्ज कर लिया है। स्वतंत्रता का अधिकार सबको है और उन बदमाशों ने इसका उल्लंघन किया है। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं, बहुत जल्द इस मामले को हम सुलझा लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here