Lucknow: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय लखनऊ दौरा,सुरक्षा के कड़े इंतजाम

0
627

Lucknow: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 11 और 12 दिसंबर को लखनऊ में रहेंगी। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। जेसीपी लॉ एंड आर्डर उपेंद्र कुमार ने अफसरों के साथ बैठक कर उन्हें जिम्मेदारियां सौपी। राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में 16 पुलिस अधीक्षक समेत 3844 पुलिसकर्मी और 12 कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गयी है।

जेसीपी ने बताया कि राष्ट्रपति पहले दिन डिवाइन हार्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह में और अगले दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आईआईटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। उनकी सुरक्षा के लिए दोनों स्थानों पर ड्र्रोन आदि के लिए नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

इसके अलावा उनकी सुरक्षा के लिए 10 पुलिस अधीक्षक, 16 अपर पुलिस अधीक्षक, 34 पुलिस उपाधीक्षक, 46 प्रभारी निरीक्षक, 513 उप निरीक्षक, 340 मुख्य आरक्षी, 1170 आरक्षी, 6 कंपनी पीएसी, 12 यातायात निरीक्षक, 120 उप निरीक्षक यातायात, 150 मुख्य आरक्षी यातायात, 350 आरक्षी यातायात की तैनाती गई है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय से 6 पुलिस अधीक्षक, 10 अपर पुलिस अघीक्षक, 15 पुलिस उपाधीक्षक, 25 निरीक्षक, 225 उप निरीक्षक, 150 मुख्य आरक्षी, 400 आरक्षी, 6 कंपनी पीएसी, 6 निरीक्षक, 40 उप निरीक्षक, 50 मुख्य आरक्षी, 150 आरक्षी और 2 टीम एटीएस की मौजूद रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here