CAA-NRC को लेकर देश में अशांति का माहौल, दमनकारी है मोदी सरकार- यशवंत सिन्हा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने लखनऊ में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून और और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

0
1107

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने लखनऊ में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून और और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए सिन्हा ने कहा कि देश में CAA-NRC को लेकर अशांति का माहौल है, लोग इस कानून को लेकर डरे हुए हैं। ऐसे में जिम्मेदार सरकार को लोगों से बात करनी चाहिए और उन्हें समझाना चाहिए, लेकिन सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया। मोदी सरकार दमनकारी सरकार है।

इतना ही नहीं उन्होंने सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि CAA-NRC को लेकर सबसे खराब स्थिति उत्तर प्रदेश की है। जहां बीजेपी की सरकार है, वहां ऐसे ही हालात हैं।

यशवंत सिन्हा इतने पर ही नहीं रुके। अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। सरकार को इसकी चिंता नहीं है। सरकार इस स्थिति पर ध्यान भटकाने का काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here