कानपूर में छाया ‘जीका वायरस’ का कहर, महिलाएं समेत 6 मरीज संक्रमित

उत्तर प्रदेश में डेंगू के बाद जीका वायरस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इस बीच रविवार को चकेरी क्षेत्र में 6 रोगी मिले हैं।

0
357
zika virus in kanpur
उत्तर प्रदेश में डेंगू के बाद जीका वायरस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इस बीच रविवार को चकेरी क्षेत्र में 6 रोगी मिले हैं।

उत्तर प्रदेश में डेंगू के बाद जीका वायरस (zika virus in kanpur) ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इस बीच रविवार को चकेरी क्षेत्र में 6 रोगी मिले हैं। इनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। इससे पहले एयरफोर्स कर्मी भी जीका की चपेट में आ चुके है। आम लोगों पर जीका के हमले से हड़कंप मचा गया है। इसी के चलते अपर मुख्य सचिव ने ऑनलाइन आपात बैठक बुलाई है।

आईएएफ कर्मियों का हुआ था टेस्ट

आपको बता दें 23 अक्टूबर को 175 आईएएफ कर्मियों का टेस्ट हुआ था। जिसमें 3 लोग पॉजिटिव आए थे। 22 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई (zika virus in kanpur) थी। 175 आईएएफ कर्मियों के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए और शनिवार को आई रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दरअसल, जिले में डेंगू फैला हुआ है। इसको रोकने के लिए विभाग लगा हुआ है। जीका वायरस के संबंध में शासन स्तर से अभी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है, लेकिन सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

क्या डेंगू से मिलते है जीका के लक्षण ?

जीका वायरस के लक्षण डेंगू से मिलते जुलते हैं। इसमें मरीज को बुखार, सिरदर्द, शरीर पर चकत्ते पड़ना, जोड़ों में दर्द, आंखें लाल होना, मांसपेशियों में दर्द, बेचैनी की शिकायत होती है।

केसे बढ़ रहा संक्रमण ?

  • 23 अक्टूबर को पहला रोगी मिला
  • 30 अक्टूबर को 3 रोगी मिले
  • 31 अक्टूबर को 6 रोगी मिले

इन बातों का रखना होगा ध्यान

  • मच्छरदानी में सोएं, मॉस्कयूटो का इस्तेमाल करें
  • तीन से चौदह दिन के अंदर दिखने लगते हैं लक्षण
  • स्किन पर चकत्ते दिखे तो अलर्ट हो जाएं 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here