
यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) से पहले आईटी विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव के एक और करीबी के यहां छापेमारी की गई हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कन्नौज के कारोबारी पीयूष जैन (Piyush Jain) के घर पर और ठिकानों पर छापेमारी की है। इससे पहले भी आईटी विभाग कई नेताओं के घर पर धाबा बोल चुकी है।
पीयूष जैन की कितने ठीकानों IT का छापा ?
आपको बता दें सपा में अहम भूमिका निभाने वाले कन्नौज के कारोबारी पीयूष जैन के मुंबई, कन्नौज और कानपुर के ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापा मारा, कानपुर में इत्र व्यवसायी पीयूष जैन (Piyush jain) के घर और प्रतिष्ठान पर आयकर विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में नकद बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि नकद की गिनती जारी है।
पीयूष जैन का परिवार मुंबई में भी रहता है
कन्नौज के छपट्टी मोहल्ले के होली चौक के मूल निवासी पीयूष जैन (Piyush jain) इत्र के बड़े कारोबारी हैं। उनका परफ्यूम एक्सपोर्ट भी किया जाता है। कानपुर और मुंबई में भी पीयूष के परिवार के लोग रहते हैं।
इससे पहले आयकर विभाग (Income Tax Department) ने यूपी में सपा के नेताओं और सहयोगियों के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई की है। सूत्रों की माने तो छापेमारी में 800 करोड़ के घोटाले और टैक्स चोरी के मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने इस क्रम में दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, मैनपुरी, मऊ, कोलकाता, बैंगलुरू में करीब 30 ठिकानों पर कार्रवाई की है। इस दौरान विभाग के अधिकारियों को फर्जी रसीदें, साथ ही नकद और कई सबूत मिले हैं।
जैनेंद्र यादव के घर पर इनकम टैक्स का छापा
जैनेंद्र यादव के गोमती नगर आवास पर इनकम टैक्स (Income Tax) की टीम पहुंची थी। अखिलेश (Akhilesh Yadav) से करीबी होने की वजह से उनके ओएसडी बने थे। इसके बाद जैनेंद्र यादव ने रियल स्टेट में कदम रखा। आगरा लखनऊ और कई शहरों में जैनेंद्र की जमीने हैं। इसके अलावा इनकी मिनरल वाटर की फैक्ट्री है।
मनोज यादव के घर छापेमारी
मैनपुरी में मनोज यादव के घर छापेमारी हुई थी। मनोज आरसीएल ग्रुप के चेयरमैन हैं। सपा नेता मनोज यादव आरसीएल ग्रुप के मालिक हैं। मैनपुरी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर लंबे समय है। मनेाज यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश (Akhilesh Yadav) की टीम के खास सदस्य माने जाते हैं।