सपा एमएलसी इत्र व्यापारी पुष्पराज जैन के ठिकानों पर IT की Raid

पीयूष जैन के ठिकानो पर GST की छापेमारी के बाद से ही इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन सुर्ख़ियों में आये। पुष्पराज जैन समाजवादी पार्टी से एमएलसी हैं।

0
522
Pushpraj jain
सपा एमएलसी इत्र व्यापारी पुष्पराज जैन के ठिकानों पर IT की Raid

कन्नौज में इत्र व्यापारियों पर एक के बाद एक लगातार IT की Raid जारी है। कन्नोज के चिपट्टी निवासी पुष्पराज जैन उर्फ़ पम्पी समाजवादी पार्टी से एमएलसी भी हैं। बताया जा रहा है अखिलेश यादव के करीबी हैं पुष्पराज जैन। इत्र के अलावा पुष्पराज जैन पेट्रोल पम्प और कोल्ड स्टोरेज के भी व्यवसायी हैं। पुष्पराज जैन का नाम कन्नौज के बड़े व्यापरियों में गिना जाता है।

इस छापेमारी में मुम्बई आयकर विभाग की टीम के साथ लखनऊ आयकर विभाग की टीम भी शामिल है। आज दिल्ली मुंबई और उत्तरप्रदेश में कन्नौज समेत लगभग 50 जगह पर छापेमारी जारी है। दिल्ली के कारोबारी मियां मलिक के यहां भी छापेमारी जारी है।

पीयूष जैन की raid में आया था पुष्पराज जैन का नाम

पीयूष जैन के ठिकानो पर GST की छापेमारी में करोड़ों की नकदी और सोना-चांदी के अलावा चन्दन का तेल भी बरामद हुआ था। इस रेड के बाद से ही इत्र कारोबारी सुर्ख़ियों में आये। पुष्पराज जैन ने हाल ही में समाजवादी नाम का इत्र लांच किया था। जिसके बाद पुष्पराज का नाम सामने आया। बताते चलें की पीयूष जैन का समाजवादी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। जबकि पुष्पराज जैन समाजवादी पार्टी से एमएलसी हैं।

भाजपा और समाजवादी पार्टी एक दूसरे पर लगा रही आरोप

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के जेल जाने के बाद दोनों पार्टिया एक दूसरे को निशाना बनाने में लगी हुई हैं। दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर इत्र कारोबारी के समर्थन का आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक सम्बोधन में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले इन्होने जो भ्रष्टाचार की खुशबू फैलाई थी वह आज सबके सामने फैल गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here