कल्याण सिंह का जन्म कहां हुआ, जानें कैसा रहा उनका सियासी सफर

0
1461
कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जन्म हुआ था

Kalyan Singh Biography: कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को हुआ था उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) में जन्म हुआ था उनके पिता का नाम श्री तेजपाल लोधी राजपूत (Tejpal Lodhi Rajput) और मां का नाम सीता देवी (Sita Devi) था कल्याण सिंह 2 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें और 1967 में कल्याण सिंह (Kalyan Singh) ने पहला चुनाव जीता सिर्फ 35 की उम्र में MLA बने कल्याण सिंह और कई बार अतरौली के विधानसभा चुनाव के सदस्य के रुप में अपना योगदान दे चुके है 1980 तक लगातार चुनाव जीतते रहे कल्याण सिंह उन्होने अपने जीवन में कई सफलताएं हासिल की।

बीजेपी (BJP) का हुआ गठन

6 अप्रैल 1980 को बीजेपी का गठन हुआ कल्याण सिंह को बीजेपी (BJP) का यूपी महामंत्री बनाया गया। कल्याण सिंह की अगुवाई में ही बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी 1991 में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई थी 24 जून 1991 को कल्याण सिंह (Kalyan Singh) यूपी के 16वें मुख्यमंत्री बने थे। और 21 सितंबर 1997 में दूसरी बार यूपी के सीएम बने कल्याण सिंह।और उन्हे 26 अगस्त 2014 को राजस्थान (Rajasthan) का राज्यपाल नियुक्त किया गया था 21 अगस्त 2021 को कल्याण सिंह का निधन (Kalyan Singh Death) हो गया

बाबरी मस्जिद पर कल्याण सिंह का विवादित बयान (Kalyan Singh Babri Marjid)

जानकारी के अनुसार, बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद उनका एक विवादित बयान सामने आया जिसमें वो एक सभा को संबोधित करते हुए कहे थे कि इस मामले में किसी की कोई गलती नहीं है। अधिकारियों ने मेरे आदेश का पालन किया था। सभा में खुलकर कहा था कि बाबरी मस्जिद गिराए जाने की जो सजा देनी है मुझे दे दो। जांच बैठाना है मेरे ऊपर बैठाओ लेकिन इस मामले में अधिकारियों का कोई दोष नहीं। यहां तक कि उन्होंने कहा था कि उन्हें मस्जिद गिराए जाने का कोई अफसोस नहीं है।

कारसेवकों पर गोली नहीं चलवाई

आपको बता दें की अयोध्या में छह दिसंबर 1992 जिस समय के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के शासन में लाखों की संख्या में कार सेवकों ने विवादित ढांचे का ध्वंस कर दिया था और इस हालात में भी कल्याण सिंह ने कारसेवकों पर गोली नहीं चलवाई जिस कारण उन्हें अपनी सरकार गंवानी पड़ी थी। और इसी विवाद के चलते उनके राजनीतिक जीवन मे कई परेशानियां लेकिन कल्याण सिंह ने अपना यें मुद्दा नहीं छोड़ा। उन्होंने राम मंदिर और विवादित ढांचा विध्वंस पर स्टैंड कभी नहीं बदला

Read More Article: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 की उम्र में निधन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here