भाजपा सांसद का बयान- ‘अखिलेश यादव हमारे प्रिय नेता हैं लेकिन उन्हें अभी सीखने की आवश्यकता है’

0
389
Akhilesh Yadav
भाजपा सांसद का बयान- 'अखिलेश यादव हमारे प्रिय नेता हैं लेकिन उन्हें अभी सीखने की आवश्यकता है'

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) करीब है और राजनीतिक सियासत में एक दूसरे के लिए बयानबाजी जारी है। इसी के चलते उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के उन्नाव जनपद से भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) जब अपने करीबी के शोक सभा में शामिल होने पहुंचे तो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की ‘अखिलेश यादव हमारे प्रिय नेता हैं लेकिन उन्हें अभी सीखने की आवशयकता है’। यह बात उन्होंने किस बात को लेकर बोली यह साफ़ नहीं है।

क्या PM Modi के पीछे पड़ा है पूरा विपक्ष ?

उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने कहा की पूरा विपक्ष मोदी को हारने में लगा हुआ है। मोदी 125 करोड़ जनता की बात करते हैं इसीलिए वह चट्टान की तरह मज़बूती से खड़े हैं। नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की महानता इतनी है की उन्होंने किसानो से हाथ जोड़कर माफ़ी मांगी और कहा की यह कृषि कानून तो हम आपके हित में लाये थे लेकिन आपको समझाने में नाकाम रहे इसलिए हम यह बिल वापस ले रहे हैं।

साक्षी महाराज ने यह भी कहा की ‘2022 में उत्तर-प्रदेश में फिर से उनकी सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। उंहोने यह भी कहा की नरेंद्र मोदी जैसा नेता हजारों सालों में पैदा होता है। फिरोजाबाद की पांचों सीटों को लेकर बोले यह पांचो सीटें हम ही जीतेंगे’।

किसान आंदोलन को लेकर साक्षी महाराज ने कही यह बात

किसान आंदोलन पूरी तरह भ्रमित हो चुका था। इसमें तो अल्लाहु-अकबर और खलिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगने लगे थे। बलात्कार और हत्याएं जैसे घटनाएं होने लगी थी जिसको देखते हुए प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्र के हित में किसान बिल बापस लेने का फैसला किया । इससे साफ़ जाहिर होता है की उन्हें राष्ट्र हित की ज्यादा चिंता थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here