Ballia: प्रबुद्ध वर्ग ने गंगा नदी में लिया संकल्प, कहा- 2022 में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सरकार बनाएंगे

बलिया से प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने 2022 मे अखिलेश यादव की सरकार बनाने का संकल्प लिया है। ये दावा राम घाट पर गंगा स्नान करते हुए किया गया।

0
432
VidhanSabha chunav 2022
बलिया से प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने 2022 मे अखिलेश यादव की सरकार बनाने का संकल्प लिया है। ये दावा राम घाट पर गंगा स्नान करते हुए किया गया।

यूपी में विधानसभा चुनाव (VidhanSabha chunav 2022) से पहले बलिया से बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के बलिया से प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाने का संकल्प लिया हैं। ये दावा राम घाट पर गंगा स्नान करते हुए किया गया। इस दौरान प्रबुद्ध वर्ग द्वारा विधिवत गंगा के घाट पर जनेऊ का पुजन किया गया।

प्रबुद्ध सभा के तरफ से आज मां गंगा का स्नान किया गया

आपको बता दें प्रबुद्ध सभा के तरफ से आज मां गंगा में स्नान कर आचमनी तर्पण किया गया। इस बीच प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी जनहित का काम नहीं करती, सरकार ने नौजवानों को सपना दिखाया था कि दो करोड़ नौकरी देंगे, ये वादा अब तक पूरा होता हुआ नजर नहीं आ रहा, किसानों ने 2014, 2017 और 2019 मे भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया, लेकिन इनके राज्य में 770 किसान धरना देते हुए शहिद हो गए। किसान भी परेशान छात्र भी परेशान, इनके साथ ही शिक्षा और व्यापारी भी परेशान, सरकार ने भारत में अभी लाल रंग को पहचाना नहीं है। 

 

जब-जब अत्याचार बढ़ा है तब-तब ब्राह्मण धरती पर पैदा होता है- प्रबुद्ध वर्ग

बता दें ब्राह्मण प्रबुद्ध वर्ग से आता है और ब्राह्मण पूरे समाज के लिए काम करता है। जब जब अत्याचार बढ़ा है तब तब ब्राह्मण ऋषि के रूप में, किसी महात्मा के रूप में, देवता के रूप में और विद्रोही के रूप में समय-समय पर धरती पर पैदा होता है और अत्याचारियों का नाश करता है। ब्राह्मण अपने राज्य और सत्ता के लिए बात नहीं करता, ब्राह्मण ने किसी राज्य मे मंत्री बनकर उचित राय देने का काम किया है। हमको टिकट मिले या ना मिले, ये टिकट की लड़ाई नहीं है। ये लड़ाई किसानों के हित के लिए 24 करोड़ लोगों के लिए है। व्यपारी की लडाई के लिए है। मजदूरों की लडाई की है।

बलरामपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने क्या कहा था 

दरअसल 22 नंबवर को बलरामपुर में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था। जिले के महराजगंज तराई इलाके में सपा नेता डॉ. भानु त्रिपाठी ने केक काट कर गरीबों को कंबल बांटा था। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने कहा था कि 2022 के चुनाव में हम सभी मिलकरअखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे। ये मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा। पूर्व विधायक जगराम पासवान ने कहा कि 2012 में समाजवादी पार्टी का टिकट देकर विधायक बनाने का काम किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here