Ayodhya Ram Mandir Live Update: जानें राम मंदिर के भूमि पूजन से जुड़ी हर एक अपडेट

आज अयोध्या में राम मंदिर की निर्माण होने जा रहा है। करोड़ों राम भक्तों का सालों का इंतजार आज पूरा हो जाएगा।

0
3397
Ayodhya Live Update
Ayodhya Live Update: जानें राम मंदिर के भूमि पूजन से जुड़ी हर एक अपडेट

Ayodhya: करीब 500 साल के लंबे इंतजार के बाद आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण (Ayodhya Live Update) होने जा रहा है। पीएम मोदी अयोध्या में आज 12 बजकर 15 मिनट और 15 सेकंड पर राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। खास बात यह है कि भगवान श्रीराम ने इसी मुहर्त में जन्म लिया था और उसी मुहूर्त में आज मंदिर के लिए भूमिपूजन होने जा रहा है।

01:39:14 PM

अयोध्या में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन चल रहा है।

PM Modi in Ayodhya: राम हमारे मन में बसे हैं, पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें


01:34:18 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस शिलापट्टिका का अनावरण किया जिस पर लिखा हुआ है कि राम मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से हुआ। पीएम मोदी को यहां भगवान राम की मूर्ति भेंट की गई।


01:20:18 PM

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है और इसके लिए हमारे देश ने 500 सालों का कड़ा संघर्ष देखा। वहीं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि यहां आज राम मंदिर निर्माण के लिए आज से शुभारंभ हो गया है और इस मंदिर के पूर्ण होने से पहले हमारा मन मंदिर बनकर तैयार होना चाहिए।


01:14:09 PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर निर्माण के लिए आए लोगों को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से पहले सीएम योगी, संघ प्रमुख मोहन भागवत का संबोधन चल रहा है।


12:51:07 PM

अयोध्या में भूमि पूजन पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की आधारशिला रख दी है। भूमि पूजन की सभी प्रक्रिया करने के बाद प्रधानमंत्री ने शुभ मुहूर्त के वक्त शिला रखी।


12:30:10 PM

भूमि पूजन के लिए चल रहे कार्यक्रम के लिए इस समय मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा मोहन भागवत, सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं। पूजा के दौरान 9 शिलाओं का अनुष्ठान किया गया, इसके अलावा भगवान राम की कुलदेवी काली माता की भी पूजी की गई।


12:09:18 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामजन्मभूमि में पौधे को लगाया है। और पौधे को पानी भी दिया और वहां मौजूद लोगों से बात की।


12:06:05 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामजन्मभूमि पहुंच गए हैं। अब से कुछ देर में पीएम रामलला की पूजा करेंगे। जिसके बाद भूमि पूजन शुरू होगा।


11:50:57 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंच गए हैं। पीएम को यहां चांदी का मुकट पहनाया गया। पीएम यहां पूजा की, अब इसके बाद पीएम भूमि पूजन स्थल जाएंगे।


11:34:06 AM

राम जन्मभूमि पूजन कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी अयोध्या पहुंच चुके है। पीएम हनुमानगढ़ी मंदिर जाएंगे। वहां पर पूजा करने के बाद भूमि पूजन स्थल के लिए रवाना होंगे।


10:57:44 AM

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राम जन्मभूमि के मौके पर पीएम मोदी का अभिनंदन किया है।


10:51:20 AM

बीजेपी नेता उमा भारती कुछ दिन पहले शिलान्याल कार्यक्रम मे जाने से मना कर दिया था। लेकिन अब उन्होंने  ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि वो राम जन्मभूमि शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगी और उन्हें राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ अधिरकारी ने ऐसा करने के लिए कहा है।


10:40:46 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंच गए हैं और अब वो यहां से अयोध्या के लिए रवाना होंगे।


10:26:39 AM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भूमि पूजन के मौक़े पर पूरे देश को बधाई दी है। उन्होंने कहा “भगवान राम का आशीर्वाद हम पर बना रहे। उनके आशीर्वाद से हमारे देश को भुखमरी, अशिक्षा और ग़रीबी से मुक्ति मिले और भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बने। आने वाले समय में भारत दुनिया को दिशा दे।”


10:20:40 AM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच चुके हैं। इनके अलावा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, एडीजी प्रशांत कुमार अयोध्या पहुंच चुके है। अब से कुछ ही देर में पीएम भी अयोध्या पहुंचेंगे।


10:14:56 AM

भारत के अलावा आज अमेरिका में रहने वाले भारतीय भी अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर के शिलान्यास समारोह का जश्न मना रहे है। अमेरिका में रहने वाले भारतीय अमेरिकी कैपिटल हिल पर इकट्ठा हो गए हैं। यहां एक झांकी ट्रक राम मंदिर की डिजिटल तस्वीरों को प्रदर्शित कर रहे है।


9:50:13 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के शुभ अवसर के लिए सुनहरे रंग का कुर्ता, धोती और पटका पहना हुआ है। वो एयरपोर्ट पर नमस्कार करते हुए आगे बढ़े और सुबह ठीक 9.35 बजे वो लखनऊ के लिए रवाना हो गए है।


9:35 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। 10:35 पर पीएम मोदी के विशेष विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग होगी। इसके बाद 10:40 बजे हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिए निकलेंगे।


बता दें कि पीएम मोदी आज सुबह 9:35 मिनट में दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। फिर 10:40 में लखनऊ से हेलिकॉप्टर में अयोध्या के लिए रवाना होंगे। 11:30 बजे अयोध्या के साकेत कॉलेज हेलिपेड पर उनका आगमन होगा। हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के बाद करीब दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि पर रामलला के दर्शन करेंगे। उसके बाद पीएम राम मंदिर प्रांगण में पौधारोपण करेंगे। 12:30 बजे भूमि पूजन का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। राम मंदिर का शिलान्यास करने के बाद पीएम राम मंदिर ट्रस्ट के लोगों के साथ बैठक करेंगे। अंत मे दोपहर 2:20 बजे पीएम लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

पीएम के अलावा राज्यपाल आनंदी बेन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख भागवत समेत कई विशिष्ट हस्तियां इसकी साक्षी बनेंगी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम भक्तों को बंधाई दी है। उन्होंने एक श्लोक साझा करते कहा कि प्रिय राम भक्तों, आपका अभिनंदन, आपको बधाई जय श्री राम!

यहा देखें राम मंदिर से जुड़ी लाईव अपडेट-

श्री राम के द्वार पीएम मोदी…

श्री राम के द्वार पीएम मोदी…#RamMandir #AyodhyaRamMandir #RamTemple #PMModi #PMNarendraModi #NarendraModi #Ayodhya #UttarPradesh

Gepostet von Prime News Live am Dienstag, 4. August 2020

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here