इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने लगाई फांसी, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने किया ट्वविट

0
427
Crime News
इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने लगाई फांसी, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने किया ट्वविट

Unnao Suicide Case: खबर उत्तर प्रदेश के उन्नाव से है जहा के माखी थाना क्षेत्र की इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार को अंग्रेजी का पेपर रद्द होने के बाद वह घर लौटी थी। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वविट के जरिए छात्रा की मौत पर सवाल उठाते हुए यूपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक अखबार की खबर साझा करते हुए चौथे-स्तंभ को डर से आजाद रहने की बात कही।

वहीं, रिश्तेदारों ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रही थी। लोगों में चर्चा यह भी रही कि इंटर का पेपर लीक होने से वह तनाव में आ गई। फिलहाल, अभी इसकी पुष्टि परिजन नहीं कर रहे हैं। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है।

बताते चले की मामला माखी थाना क्षेत्र के रुदाई खेड़ा गांव का है। यहां के निवासी अशोक पाल की पुत्री शिवांगी (17) इंटर की छात्रा थी। बुधवार को वह अंग्रेजी का पेपर देने के लिए परीक्षा केंद्र पर गयी थी, लेकिन अंग्रेजी का पेपर लीक होने की वजह परीक्षा रद्द कर दी गई। इसके बाद वह वापस घर लौटी थी। उसकी मां मवेशियों को चराने के लिए खेत गयी थी।

देर रात घर लौटी तो बेटी का शव कमरे में लटकता देखा तो कोहराम मच गया। मां ने बताया कि पहले से ही मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। उसका उपचार चल रहा था पिता मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मृतका दो बहनों के बीच छोटी थी बड़ी बहन नैंसी की शादी हो गई है। छोटा भाई सुभाष है। घटना की जानकारी माखी की पुलिस को हुई। मौके पर चौकी इंचार्ज पावा राजेन्द्र द्विवेदी मौके पर पहुंचे। पुलिस को वहां से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि माता पिता को कुछ न हो, मैने खुद अपने हाथों से फांसी लगाई है।

पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव मोर्चरी भेजा है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद रिश्तेदारों का कहना है कि किन वजहों से फांसी लगाई है अभी यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि बुधवार को इंटर का पेपर लीक हो गया था। इसके बाद शिवांगी घर लौट आई थी। घर में कोई नहीं था, उसने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या की वजह कुछ साफ नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here