अखिलेश यादव ने मैनपुरी में जनसभा में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा: मैनपुरी के लोगों ने नेताजी के साथ खाईं है लाठियां

0
422

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी (Mainpuri) की लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव पर सभी की नजर हैं यहां से सपा ने डिंपल यादव को मैदान में उतारा हैं। इस उपचुनाव के लिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मैनपुरी के किशानी में चुनावी जनसभा की है। सपा प्रमुख की इस जनसभा में कार्यकर्ताओं को हूजुम उमड़ा था। यहां पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने लोगों से डिंपल के समर्थन में वोट करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि नेताजी देश के एकलौते नेता थे जिन्हें धरतीपुत्र कहा गया। ये चुनाव बिना नेताजी के होने जा रहा है। नेताजी जनता के लिए संघर्ष करते रहे हैं।

चुनावी जनसभा के दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि यहां बहुत से बुजुर्ग नेताजी के साथ संघर्ष किए हैं। ये लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। यहां बहुत से लोगों ने नेताजी के साथ लाठी खाई हैं। सबका लगाव नेताजी के साथ रहा है। हम नेताजी के विचार लेकर सबके पास जा रहे हैं। पूरे देश की नजर मैनपुरी के चुनाव पर है। नेताजी ने मैनपुरी को पहचान दी। मैनपुरी ने नेताजी को नेताजी बनाया। पूर्व सीएम ने कहा कि एक-एक वोट समाजवादी पार्टी को देना है।

गौरतलब है कि मैनपुरी (Mainpuri) में सपा और बीजेपी में सीधी टक्कर है। रघुराज शाक्य यहां से भाजपा की ओर से प्रत्याशी हैं। मैनपुरी लोक सभा सीट पर 5 दिसंबर को वोटिंग होनी है, जिसके नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। आपको बता दें कि अखिलेश यादव यहां पर कई और जनभाएं करेंगे और डिंपल यादव के लिए वोट मागेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here