जिले का नाम इलाहाबाद लिखने पर अखिलेश यादव हुए जमकर ट्रोल, पढ़िए क्यों और कैसे हुए ट्रोल ?

सपा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सोशल मीडिया पर तेज़ी से ट्रोल होते नज़र आ रहे है।

0
675
Akhilesh Yadav
जिले का नाम इलाहाबाद लिखने पर अखिलेश यादव हुए जमकर ट्रोल, पढ़िए क्यों और कैसे हुए ट्रोल ?

Prayagraj: हाल ही में सपा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सोशल मीडिया पर तेज़ी से ट्रोल होते नज़र आ रहे है। दरअसल यूपी के फाफामऊ में हुए सामूहिक नरसंहार के मामले में अखिलेश यादव ने ट्वीट किया जिसमें उन्हें ट्रोलर्स ट्रोल कर गए। योगी सरकार को ट्वीट में घेरने के चक्कर में खुद उस चीज़ का शिकार हो गए। फाफामऊ की घटना पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए यूपी में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहे थे।

अखिलेश यादव ने करी ये गलती

आपको बता दें की उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर फाफामऊ की घटना पर जिले का नाम प्रयागराज न लिखकर इलाहाबाद लिख दिया है। ये गलती गलती भी हो सकती है और जानबूझ कर भी। सोशल मीडिया के तमाम ट्रोलर्स ने उन्हें अच्छे से टारगेट कर ट्रोल कर दिया है।

अखिलेश यादव ने ट्वीटर पर लिखा की ‘इलाहाबाद के फाफामऊ में दबंगों के द्वारा 4 दलितों की हत्या दलित विरोधी भाजपा सरकार पर एक और बदनुमा दाग है। घोर निंदनीय! उम्मीद है ये अपराधी बिना चश्मे के भी दिख जाएंगे…’

Twitter पर यूज़र्स बोले -‘प्रयागराज बोलो भइया’

ट्वीटर पर गलत ट्वीट करने पर ट्रोलर्स ने जमकर अखिलेश यादव को ट्रोल किया। दरअसल प्रयागराज की बजाय इलाहाबाद लिखने पर यूजर्स ने जमकर अखिलेश यादव को ट्रोल किया। बता दें की ट्वीटर यूज़र्स विक्रम तिवारी नाम के यूजर ने लिखा- ‘भाई, इलाहाबाद नहीं , प्रयागराज कहो। और अपराधी सपा के ही होते हैं। गेस्ट हाउस कांड याद है? एक दलित महिला के कनपटी पर रिवाल्वर रखकर उसके चीर हरण दुशासन के चेलों ने किया था। जिसे एक भाजपा नेता ने बचाया था।’

 

Twitter User विक्रम साहू ने किया तीखा ट्वीट

विक्रम साहू नाम के यूजर ने लिखा- ‘जो इंसान up का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहा है उसको अभी तक इतना ज्ञान नही है कि “इलाहाबाद” का नाम (प्रयागराज) है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here