तमिलनाडु कैडर के संजय अरोड़ा को अहम जिम्मेदारी, दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पद पर होगी नियुक्ति

0
257
Sanjay Arora
Sanjay Arora

देश की राजधानी को नया पुलिस कमिश्नर मिलने जा रहा है। तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के IPS अफसर Sanjay Arora को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर बनाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।

Sanjay Arora वर्तमान समय में पिछले 11 महीने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, संजय अरोड़ा की नियुक्ति 1 अगस्त या उनके पदभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी।

प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार ने तमिलनाडु से AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिज़ोरम और केंद्रशासित प्रदेश) कैडर में उनके डेप्युटेशन को भी मंज़ूरी दे दी है। वर्तमान समय में राकेश अस्थाना दिल्ली के पुलिस कमिश्नर हैं। राकेश अस्थाना गुजरात कैडर के 1984 बैच के अधिकारी है और उनका कार्यकाल आज खत्म हो रहा है। राकेश अस्थाना को करीब एक साल पहले दिल्ली का पुलिस कमिश्नर बनाया गया था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here